शिमला : राजधानी शिमला में दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया। जंगलों में दिवाली के बाद से तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को आखिरकार 14 दिन बाद गुरुवार रात एक तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। शहर के कनलोग इलाके में जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। हालांकि जांच के बाद पता चलेगा कि यह वही तेंदुआ है जिसने बच्चे को उठाया था। वन विभाग ने इस तेंदुए को पकड़कर अभी रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी ले गया है। वहां आगामी कार्रवाई होगी।
सूचना के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे फील्ड स्टाफ ने सूचना दी थी कि एक पिंजरे में कोई जानवर बंद हो गया है। बाद में जब टॉर्च से इसे चेक किया गया तो पता चला कि यह तेंदुआ है।
इसके बाद आला अफसरों को सूचना दी गई। रात करीब नौ बजे वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रैंक्यूलाइजर गन लिए एक टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश किया गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह तेंदुआ बड़ा है और पिंजरे में लगाए गए मांस के लिए यहां आया था। हालांकि, यह वही तेंदुआ है जिसने कनलोग और डाउनडेल से दो बच्चों को उठाया था, इसकी अभी पहचान नहीं हुई है। वन विभाग के अनुसार इस तेंदुए को पकड़कर अभी रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी ले जाया गया है। वहां आगामी कार्रवाई होगी।
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश ने हासिल की 99.30...
Read more