शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विधायकों एवं उनके परिजनों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य अतिथि गृहों में आम जनता के समान कमरों के किराए की अदायगी करनी होगी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जन शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन में पारदर्शिता लाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का शुभारंभ
झाकड़ी : केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 अक्टूबर से...
Read more








