• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, September 16, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लांस नायक विवेक कुमार भी हुएशहीद………

Himachal Now by Himachal Now
December 9, 2021
in Breaking
0
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लांस नायक विवेक कुमार भी हुएशहीद………
0
SHARES
58
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त सेना के हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के गांव अपर ठेहडू, डाकघर कोसरी के लांस नायक विवेक कुमार (29) का भी निधन हो गया है। विवेक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के पीएसओ थे। जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर विवेक के शहीद होने पर दुख जताया है। विवेक के चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि बुधवार शाम 4:00 बजे आर्मी दफ्तर से फोन आया था। वहां से विवेक कुमार का बायोडाटा पूछा गया। कहा गया कि इसके अलावा कोई भी सूचना नहीं देने के ऑर्डर हैं। उन्होंने बताया कि विवेक आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

वर्तमान में वह पैरा कमांडो थे। वह सीडीएस के साथ ही हेलीकॉप्टर में सवार थे। पंचायत के प्रधान विनोद कुमार के अनुसार पत्नी ने बताया है कि विवेक सीडीएस के साथ थे। तमिलनाडु जाने से पहले विवेक ने उन्हें यह बात बताई थी। बताया जा रहा है कि विवेक की पत्नी, पिता रमेश चंद, माता आशा देवी इस सूचना के बाद बेसुध हैं। पंचायत समिति अध्यक्ष कुलवंत राणा ने बताया कि विवेक कुमार का दो महीने का बच्चा है। उनकी शादी को अभी दो साल ही हुए थे। 

तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार की अपने बेटे की पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना अधूरी रह गई।
चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेक कुमार चार माह पहले करीब डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। विवेक कुमार अपने बेटे के जन्म के दौरान छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान बेटे के जन्म पर वह कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि जब उनका बेटा एक साल का हो जाएगा तो उसका पहला जन्मदिन वह धूमधाम से मनाएंगे। बेटे के पहले जन्मदिन पर बड़ा कार्यक्रम करेंगे, लेकिन विवेक की यह तमन्ना अधूरी रह गई।
विवेक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसरी में शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। करीब 9 वर्ष तक उन्होंने सेना में सेवाएं दीं। उसका एक छोटा भाई बेकरी में काम करता है और बड़ी बहन की शादी हो गई है। विवेक कुमार की मौत की खबर सुनने के बाद जयसिंहपुर सहित पूरे कांगड़ा जिले में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर विवेक कुमार को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। विधायक रविन्द्र धीमान ने भी अपनी फेसबुक पोस्ट पर विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी। हालांकि देर रात तक जिला प्रशासन को सेना से विवेक कुमार की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल पाई। लेकिन जयसिंहपुर का अपर ठेहड़ू गांव शोक में डूबा रहा। विवेक कुमार के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। ससुराल कोसरी गांव में ही हैं। बारहवीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह जैक राइफल में भर्ती हुए थे।

Previous Post

आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय…..

Next Post

स्मृति : हिमाचल के डॉ. ओमेश भारती को जनरल बिपिन सिंह रावत के हाथों मिला था सतपाल मित्तल अवार्ड……

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित
Himachal

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

by Himachal Now
September 15, 2025
0

शिमला : एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता की अध्‍यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2)...

Read more
अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

September 15, 2025
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित, लिए कई अहम निर्णय…..

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित, लिए कई अहम निर्णय…..

September 15, 2025
एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़े का उदघाटन

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़े का उदघाटन

September 15, 2025
राष्ट्र जागरण में सिनेमा की भूमिका” विषय पर  आभासी कार्यशाला आयोजित

राष्ट्र जागरण में सिनेमा की भूमिका” विषय पर आभासी कार्यशाला आयोजित

September 14, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

September 15, 2025
अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

September 15, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In