शिमला : हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में शुक्रवार को अंतर सदन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत स्कूल के चैयरमैन दिनेश शर्मा व प्रिंसिपल रंजू शर्मा द्वारा किया गया जिसमें स्कूल के एडमिन नागेंद्र लूटा व जगदेव सिंह मजूद रहे कबड्डी प्रतियोगिता छात्र सब-जूनियर वर्ग में ब्लू सदन विजयी रहा रनरअप येलो सदन रहा इसमें सार्थक ठाकुर बेस्ट रेडर चुना गया व कृतज्ञ सिंह राठौर बेस्ट डिफेंडर चुना गया। छात्रा सब-जूनियर वर्ग में येलो सदन विजयी रहा रनरअप ब्लू सदन रहा अनन्या शर्मा बेस्ट रेडर चुनी गयी व वास्वी चौहान बेस्ट डिफेंडर चुनी गई।
इसी प्रकार छात्र जूनियर वर्ग में रेड सदन विजयी रहा रनरअप येलो सदन रहा इसमें सक्षम राणा बेस्ट रेडर चुना गया व अनिरुद्ध ब्रागटा बेस्ट डिफेंडर चुना गया। छात्रा जूनियर वर्ग में ब्लू सदन विजयी रहा रनरअप येलो सदन रहा इसमें स्वरा चौहान बेस्ट रेडर व महक ठाकुर को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।
छात्र सीनियर वर्ग में रेड सदन विजयी रहा रनरअप येलो सदन रहा इसमें प्रांजल चौहान बेस्ट रेडर व मोक्ष बशलवान को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। छात्रा सीनियर वर्ग में येलो सदन विजयी रहा रनरअप ब्लू सदन रहा इसमें रिया चौहान बेस्ट रेडर व आरुषि ठाकुर को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।
स्कूल के प्रिंसिपल मिस्ट्रेस रंजू शर्मा और चेयरमैन दिनेश शर्मा, एडमिन नगेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, दिनेश शर्मा, पवन सूर्य, स्वीटी शर्मा, बंदन शर्मा, सुरुचि शर्मा, आरती चोपड़ा, पृथ्वीराज नेगी , पूजा शर्मा, मधु दत्ता, रेशम गोगुलवान, अंचल शर्मा, अजय शर्मा, अनुष्का शुक्ला, वनिता चौहान, रविकांता ,महिमा ऑप्टा, ज्योति नेगी, पूजा कल्याण, नितिका राठौर और बलवंत शर्मा ने सभी विजयी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनायें दी.
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme
हिमाचल और DEVI Sansthan के बीच एमओयू, शिक्षा मंत्री बोले— बच्चों की सीखने की क्षमता में आएगा बड़ा बदलाव शिमला...
Read more









