• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, December 21, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का महत्वपूर्ण योगदान: जय राम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
September 7, 2022
in Himachal
0
स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का महत्वपूर्ण योगदान: जय राम ठाकुर
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के जनजातीय अध्ययन संस्थान, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले वीर नायकों का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा है। तिलका मजही ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अत्याचारों के विरुद्ध पहाड़िया जनजाति को संगठित कर कंपनी कोष पर आक्रमण किया जिसके लिए उन्हें फांसी की सजा दी गई। भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज खत्म करने के लिए आंदोलन किया। इसी तरह थालाकाल चन्थू, नीलाम्बर, राधो जी भांगरे सहित अनेकों जनजातीय वीरों ने आज़ादी के संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन वीर नायकों को कई यातनाएं झेलनी पड़ी। कई स्वतंत्रता सेनानियों को जेल भेजा गया और इनमें से कई वीरों को फांसी की सजा भी हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल स्पीति जिला के मुंशी सजे राम, ठाकुर देवी सिंह, ठाकुर शिव चंद, किन्नौर जिला के जंगी राम और भाग सरन जैसे अनेक नायकों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जय राम ठाकुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हमें ऐसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथाओं को जानने का अवसर मिला जो अब तक गुमनाम थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। आजादी का अमृत महोत्सव उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का सुनहरा अवसर है जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा हर वर्ग और क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जनजातीय उप योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों के लिए वर्ष 2018-19 से लेकर 2022-23 तक 3619 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इस अवधि के दौरान जनजातीय उप योजना के अंतर्गत परिवहन, सड़कों, पुलों और भवन निर्माण के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट उपलब्ध करवाया गया।
उन्होंने कहा कि विगत पौने पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मज़बूत की गई है और एफआरए के तहत जनजातीय क्षेत्र के लोगों को खेती के लिए भूमि प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय उपयोजना के तहत प्रदेश में चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हैं। प्रदेश सरकार जनजातीय वर्ग की जरूरतों पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में एल्युमनी भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतन्त्रता सेनानी दयानंद नेगी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शरद चव्हाण ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों ने निरंतर संघर्ष किया। इन नायकों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों का इतिहास सर्वव्यापी रहा और सर्वस्पर्शी है। उन्होंने कहा कि इन नायकों के जीवन मूल्यों के बारे में युवाओं को जागरुक किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मिलिंद थत्ते ने आयोग के कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर ज्योति प्रकाश और प्रोफेसर चंद्र मोहन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राकेश नेगी ने गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक नीरज शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, अधिष्ठाता अध्ययन प्रोफेसर कुलभूषण चंदेल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य प्रोफेसर नागेश ठाकुर, बौद्ध अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.अपर्णा नेगी, प्रोफेसर संजय शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जोगिंदर सिंह नेगी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने 30 नई एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Next Post

World Duchenne Muscular Dystrophy Day observed every year on 7th September

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
World Duchenne Muscular Dystrophy Day observed every year on 7th September

World Duchenne Muscular Dystrophy Day observed every year on 7th September

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले….
Breaking

तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले….

by Himachal Now
December 20, 2025
0

Read more
भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

December 16, 2025
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

December 14, 2025
झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

December 14, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले….

तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले….

December 20, 2025
भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

December 16, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In