• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, May 14, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के प्रयासों से विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा हिमाचल: जगत प्रकाश नड्डा

Himachal Now by Himachal Now
April 22, 2022
in Breaking, Himachal
0
केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के प्रयासों से विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा हिमाचल: जगत प्रकाश नड्डा
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांगड़ा आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री ने हिमाचल को अपना दूसरा घर माना और प्रदेश की विकासात्मक ज़रूरतों के प्रति सदैव रहते हैं संवेदनशील: मुख्यमंत्री

कांगड़ा : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और राज्य के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ यह भी सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरे। यह सब केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। यह बात सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में देश के चार राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली विशाल जीत के बाद आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए कही।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 9.37 लाख किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 8.37 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए, जबकि पिछले 40 वर्षों के दौरान राज्य में केवल 8 लाख पानी के कनेक्शन ही दिए गए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 5.40 लाख से अधिक और सहारा योजना के तहत 18,000 से अधिक मरीज़ों को पंजीकृत किया गया है।

जगत प्रकाश नड्डा ने उनके उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए जिले के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला न केवल ‘वीर भूमि’ है, बल्कि एक देवभूमि भी है, क्योंकि यह कई शक्ति पीठों की स्थली है। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के स्वतन्त्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कांगड़ा चित्रकला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलवाने वाले कारीगरों के प्रयासों की भी सराहना की।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की सोच हमेशा विकासोन्नमुखी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि भाजपा सरकार ने हमेशा सर्व स्पर्शी विकास को प्राथमिकता प्रदान करते हुए सक्रियता से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भारत को ‘विश्व गुरू’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो टीकों के आविष्कार के वर्षों बाद इनका लाभ भारत को मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के नौ महीने के भीतर ही कोरोना वैक्सीन का स्वदेशी टीका तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को 185 करोड़ से अधिक निःशुल्क टीके उपलब्ध करवाने के अलावा विश्व के कई अन्य देशों में टीकों का निर्यात भी किया गया। उन्होंने प्रदेश की पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने में देश का पहला राज्य बनने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार यूक्रेन में फंसे देश के 24000 से अधिक विद्यार्थियों को वापस लाने में भी सफल रही, जिनमें से करीब 430 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विद्यार्थी अपने वाहनों पर भारतीय झंडा फहराकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह बदलते हुए नए भारत की तस्वीर है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के कमज़ोर वर्गों और कल्याणकारी लाभों से वंचित लोगों को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया है। जिसके फलस्वरूप चार राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि 37 वर्षों के बाद कोई भी सरकार उत्तर प्रदेश में पुनः सत्ता में आने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों को 389 सीटों तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने वाली सभी 377 सीटों पर अपनी ज़मानत गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार उत्तराखंड में अपनी सरकार को दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पहली बार भाजपा ने अपने बूते पर जीत सुनिश्चित कर सरकार बनाई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा प्रदेश के हितों की अनदेखी की जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान परियोजनाओं के लिए केंद्र व राज्य के हिस्सेदारी का 90ः10 के अनुपात को भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज भी प्रदान किया गया था।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान कोल बांध परियोजना में भी में शुरू की गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे राज्य को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के पश्चात ही लुहरी परियोजना का कार्य भी तीव्र गति से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग भी प्रदेश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के बनने से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आई.आई.एम. और एम्स जैसी महत्वकांक्षी परियोजनाएं भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत की गई। केन्द्र में भाजपा सरकार के कारण ही प्रदेश के चम्बा, सिरमौर, हमीरपुर तथा मण्डी ज़िलों में चिकित्सा महाविद्यालय स्वीकृत हुए हैं। ऊना में पी.जी.आई. सेटेलाईट केन्द्र और प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ट्रॉमा सेन्टर शीघ्र ही बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की डबल इंजन सरकार के कारण यह सभी महत्वकांक्षी परियोजनाएं सम्भव हो पाई हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 194 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा कमज़ोर और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकासात्मक कार्यों को लोगों के बीच प्रचारित करने का आग्रह किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा आगमन पर गग्गल हवाई अड्डे से नगरोटा बगवां में रैली स्थल तक गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग हर पार्टी कार्यकर्ता की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्य करने की मधुर स्मृतियां है। उन्होंने कहा कि एक विनम्र पृष्ठभूमि का सामान्य व्यक्ति दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व कर सकता है, यह केवल भाजपा में ही संभव है, क्योंकि अन्य सभी दल एक विशेष परिवार या क्षेत्र तक ही सीमित हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह राज्य के लोगों का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और राज्य की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी व्यक्ति भोजन, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक चीजों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी महामारी के दौरान जरूरतमंदों को 50 लाख से अधिक मास्क प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास सदैव स्मरण करेगा कि महामारी के संकट काल में किसने देश को इस परीक्षा की घड़ी में सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही देश स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने और दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरम्भ करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रदेश पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण के मामले में भी देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की विकासोन्मुखी नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के कारण ही भाजपा देश के उन पांच राज्यों में से चार राज्यों में फिर से सरकार बनाने में सफल रही, जहां हाल ही में चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद कांग्रेस नेता इन चार राज्यों में मिली करारी हार के बाद निद्रा में चले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का वर्तमान कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना आदि योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर व्यय किए गए 400 करोड़ रुपये की तुलना में वर्तमान राज्य सरकार इस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त और राज्य की महिलाओं को एचआरटीसी बसों में यात्रा पर बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू जल उपभोक्ताओं को निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि 207 करोड़ रुपये लागत से निर्मित धर्मशाला रोपवे से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी सुविधा प्राप्त हो रही है और धर्मशाला में 100 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चामुंडा मंदिर के जीर्णाेद्धार और रख-रखाव पर 10.50 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों ने विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले सवा चार वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट के लक्ष्य को प्राप्त करने में निश्चित रूप से सफल होगी।

नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, सहप्रभारी संजय टंडन, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक, भाजपा नेता, विभिन्न अग्रणी संगठनों के महासचिव, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

               
Previous Post

हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड ‘प्रेरणास्रोत पुरस्कार’ से सम्मानित राज्यपाल ने सम्मानित किए कलाकार, बैंड ने दी राजभवन में प्रस्तुति

Next Post

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने चामुंडा माता मन्दिर में शीश नवाया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने चामुंडा माता मन्दिर में शीश नवाया

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने चामुंडा माता मन्दिर में शीश नवाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
Himachal

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

by Himachal Now
May 12, 2025
0

शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...

Read more
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

May 12, 2025
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In