• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, December 26, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

चीन सीमा के करीब ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग जल्द ही बनेगा देश का तीसरा सबसे अधिक ऊंचाई पर बनने वाला डबल लेन मार्ग

Himachal Now by Himachal Now
December 2, 2021
in Himachal
0
चीन सीमा के करीब ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग जल्द ही बनेगा देश का तीसरा सबसे अधिक ऊंचाई पर बनने वाला डबल लेन मार्ग
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डबललेन बनने के बाद पहली बार दौड़ेंगे सेना के वाहन
शिमला :
चीन सीमा के करीब सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग जल्द ही देश का तीसरा सबसे अधिक ऊंचाई पर बनने वाला डबल लेन मार्ग बनेगा। इससे पहले लद्दाख में 17673 फीट की ऊंचाई पर नोबरा और 17582 फीट की ऊंचाई पर मनाली-लेह सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। यह सड़क 10600 फीट की ऊंचाई पर समदो से शुरू होकर 14931 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा से होते हुए 10700 फीट ऊंचे ग्रांफू में मिलेगी। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते चीन बॉर्डर से सटे देश के सैन्य ठिकानों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार 202 किलोमीटर लंबे ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को डबललेन करने जा रही है।
इसकी कुल चौड़ाई करीब 60 फीट होगी। साल 2022 में लोसर से बातल के बीच सड़क चौड़ा करने का काम शुरू हो जाएगा। चीन बॉर्डर से सटे समदो और कौमिक में भारतीय सेना और आईटीबीपी के बेस कैंप मौजूद हैं। वर्तमान में ग्रांफू से लोसर के बीच 65 किलोमीटर के दायरे में सड़क की हालत बेहद खराब है। इस बीच वाहनों की अधिकतम गति महज 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहती है। यही वजह है कि ग्रांफू से काजा तक केवल 120 किलोमीटर की दूरी तय करने में 8 से 10 घंटे का वक्त लग जाता है। डबललेन बन जाने से यह दूरी महज तीन घंटे में पूरी होगी।
सीमा सड़क संगठन ने ग्रांफू-काजा-समदो की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी थी। डीपीआर को स्वीकृति मिलने के बाद लोसर से बातल तक भू अधिग्रहण के लिए वन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। बातल से ग्रांफू तक भू अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस जगह पर करीब एक हजार बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। ग्रांफू-काजा-समदो सड़क के चकाचक होने के बाद मनाली के पास स्थित सेना के ट्रांजिट कैंप से समदो पहुंचने में सैन्य वाहनों को चंद घंटों का वक्त लगेगा।
ग्रांफू-काजा-समदो सड़क मार्ग के डबललेन बनने से समदो बॉर्डर के लिए इस रूट से पहली बार सेना के वाहन दौड़ेंगे। फिलहाल समदो बॉर्डर तक पहुंचने के लिए सेना वाया शिमला-किन्नौर के रास्ते सीमा तक पहुंचती है। पठानकोट से चलने वाले सैन्य वाहन वाया शिमला किन्नौर की बजाय मनाली-अटल टनल होते हुए ग्रांफू की तरफ से आसानी और जल्दी बॉर्डर तक पहुंच सकेंगे। शिमला से समदो बॉर्डर तक करीब 400 किमी की दूरी है जबकि मनाली से समदो की दूरी महज 250 किमी है।
सीमा सड़क संगठन के 108 आरसीसी के सहायक अभियंता राजेंद्र गडफा ने बताया कि सड़क का निर्माण दीपक प्रोजेक्ट के 108 और 94 आरसीसी मिलकर करेंगे। लोसर से बातल तक सड़क चौड़ा करने के लिए वन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।
तहसीलदार लाहौल नरेंद्र ने कहा कि
ग्रांफू से बातल तक सड़क मार्ग के लिए भू अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। निशानदेही के बाद वन विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Previous Post

भारतीय कंक्रीट संस्थान की निरंतर परामर्श व प्रोत्साहन से देश के ढाँचागत संरचनात्मक विकास में निर्णायक भूमिका

Next Post

मनरेगा व निर्माण मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मनरेगा व निर्माण मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मनरेगा व निर्माण मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जगदीश कश्यप  की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
Himachal

जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण

by Himachal Now
December 25, 2025
0

शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...

Read more
एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया

एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया

December 24, 2025
तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले….

तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले….

December 20, 2025
भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

December 16, 2025
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

जगदीश कश्यप  की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण

जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण

December 25, 2025
एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया

एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया

December 24, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In