• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, May 14, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

बद्दी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तथा अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

Himachal Now by Himachal Now
July 1, 2022
in Breaking, Himachal, National
0
बद्दी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तथा अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुरए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुरए प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यए केंद्रीय राज्य संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन सिंह मेघवालए प्रदेश के सांसदों एवं भाजपा विधायकों द्वारा आज सोलन ज़िला के बद्दी में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तथा अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जय राम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के लिए चयन भारतीय जनता पार्टी की सकारात्मक एवं समग्र सोच का परिचायक है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज की एकजुटता तथा सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए चयन से राष्ट्रवादी सोच और प्रगाढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने अपने जीवन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। आदिवासी क्षेत्रों के विकासए लड़कियों की शिक्षा तथा समाज के सभी वर्गों के संतुलित विकास की दिशा में द्रौपदी मुर्मू के प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीमति द्रौपदी मुर्मू के चयन ने यह सिद्ध किया है कि भाजपा समाज के सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीवार द्वारा अपने चुनाव प्रचार का आरम्भ हिमाचल से करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक आदिवासी एवं जनजाति वर्ग से सम्बन्धित महिला का राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए चयन भारतीय जनता पार्टी की प्रगतिशील सोच का परिचायक है।
केन्द्रीय राज्य संसदीय कार्य एवं संस्कृतिक मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति पद के निर्वाचन में मत मूल्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के निर्वाचन में हिमाचल के एक विधायक के मत का मूल्य 51 तथा एक सांसद के मत का मूल्य 700 है।
शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बद्ध महिला को देश के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल अध्यात्म और पर्यटन का मुख्य क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को देश भर में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इस अवसर पर देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता प्रदेश के कांगड़ा ज़िला के निवासी मेजर सोमनाथ शर्मा सहित हिमाचल के सभी परमवीर चक्र विजेताओं एवं अन्य वीरों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल का इतिहास एवं परम्परा अत्यंत गौरवशाली रही है तथा हिमाचल आज देश को विकास के विभिन्न मानकों में राह दिखा रहा है।
उन्होंने आग्रह किया कि हम सभी देश को समृद्ध एवं वैभवशाली राष्ट्र बनाने में एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ज़मीनी स्तर पर अधोसंरचना विकास की दिशा में कार्य कर जन.जन का उत्थान सुनिश्चित बनाना ही उनका उद्देश्य है।
प्रदेश के शहरी विकासए नगर नियोजन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राजनीतिक जीवन का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमारए उपाध्यक्ष हंस राजए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं तमीलनाडू से सांसद वानती श्रीनिवासनए भाजपा के राष्ट्र सचिव रीतु राज सिन्हाए राज्यसभा सांसद इन्दु गोस्वामी एवं डॉण् सिकन्दरए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित प्रदेश भाजपा विधायक इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

बयान से पलटना प्रतिभा सिंह और कांग्रेस नेताओं की पुरानी आदत: भाजपा

Next Post

हिमाचल में आज कोरोना के आए 104 नए पॉजिटिव, जानिए कहां कितने मामले…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में आज कोरोना के आए 104 नए पॉजिटिव, जानिए कहां कितने मामले…..

हिमाचल में आज कोरोना के आए 104 नए पॉजिटिव, जानिए कहां कितने मामले.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
Himachal

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

by Himachal Now
May 12, 2025
0

शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...

Read more
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

May 12, 2025
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In