शिमला: प्रदेश कांग्रेस ने सरकार सरकार से अपने चार साल के कार्यकाल का हिसाब देने की मांग की है। साथ ही पीएम मोदी से भी हिमाचल को कितनी मदद की है उसके बारे में जनता को बताने को कहा है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि पीएम का ये चौथा दौरा है। पीएम हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं। कांग्रेस उनकी भावनाओं की कद्र करती है तथा हिमाचल आने पर पीएम का स्वागत करती है, लेकिन प्रधानमंत्री बताएं कि 4 साल में हिमाचल को क्या दिया। मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर से पहले संकल्प पत्र के वादों को डेटा के साथ बताएं कि उनमें कितने वादे पूरे किए। जनता को ये जानने का हक है कि सत्ता पक्ष को ये जानकारी जनता को देनी चाहिए। 60 हजार करोड़ के नेशनल हाईवे की घोषणा हिमाचल के लिए की, लेकिन चार साल बाद एनएच कहां है। पीएम अब जो योजनाएं वर्षों से चली हुई है उनके उद्घाटन व शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं।
हिमाचल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि इन्वेस्टर मीट में सरकार ने 700 एमओयू के माध्यम से 96 हजार करोड़ की इन्वेस्टमेंट का दावा किया। सरकार बताए की इसमें से कितनी इन्वेस्टमेंट आई, प्रदेश के कितने लोगों को रोजगार मिला? सरकार की सारी बातें खोखली हैं। सरकार चार साल में पूरी तरह असफल रही है। उपचुनावों में मिली हार से साफ हो गया है कि सरकार विश्वासमत खो चुकी है। सरकार अब बदलाव चाह रही है, क्योंकि सरकार हर मोर्चे पर असफल रही। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर है, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर जा चुकी हैं। अफसरशाही मुख्यमंत्री के हाथों से बाहर है। अब मुख्यमंत्री पीएम के मंडी दौरे के दौरान 27 हजार करोड़ की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की बात कह रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री इन्वेस्टर मीट का हिसाब तो दें, ये चुनावी वर्ष है इसलिए पीएम सहित सीएम घोषणाओं के अलावा कुछ करने वाले नहीं है। अब सरकार बचे हुए समय को काटने का काम कर रही है। हिमाचल की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि अंतिम साल में सरकार घोषणा पर घोषणा करेगी , लेकिन जनता जानती है कि ये सभी चुनावी घोषणाएं हैं , जो पूरी होने वाली नहीं है।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...
Read more









