• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, May 14, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में डट जाएं कार्यकर्ता : राठौर ; ठियोग कुमारसैन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उप चुनावों में जीत की खुशी में राठौर के सम्मान में समारोह आयोजित

Himachal Now by Himachal Now
November 23, 2021
in Himachal
0
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में डट जाएं कार्यकर्ता : राठौर ;  ठियोग कुमारसैन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उप चुनावों में जीत की खुशी में राठौर के सम्मान में  समारोह आयोजित
0
SHARES
66
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टीजनों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में डट जाने को कहा है।उन्होंने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से साफ हो गया है कि प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है और अगले साल प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ठियोग कुमारसैन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उप चुनावों में जीत की खुशी में उनके सम्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और उसे फिर से कांग्रेस की झोली में डालना है।उन्होंने कहा पूर्व मंत्री स्व.जय विहारी लाल खाची व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया व विकास के पथ को बढ़ाया।उनके चुनाव मैदान से हटते ही यह कांग्रेस से छूट गया।उन्होंने कहा कि फिर से यह क्षेत्र कांग्रेस की झोली में आये इसके लिए सभी को एकजुट होकर मैदान में डटना है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार ने प्रदेश की नींव रखीइसी के साथ स्व.वीरभद्र सिंह की विकास की विरासत कांग्रेस के पास है।प्रदेश में कांग्रेस की फिर से फिजा चल पड़ी है।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियां और तानाशाही से आज देश प्रदेश का हर वर्ग परेशान है,लोग बदलाव चाहते है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को महंगाई व बेरोजगारी नज़र नही आती व वह उसे कोई मुद्दा भी नही मानते जबकि वास्तविकता यह है की लोगों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ अपना मत दिया है और प्रदेश सरकार ने चुनाव परिणामों के बाद जनमत खो दिया है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ साथ प्रदेश में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में उप चुनाव परिणामों के बाद देश मे पेट्रोल डीज़ल के मूल्यों में कटौती हुई।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत तो देश मे किसानों पर लादे गए तीन काले कानूनों को वापिस लेने की हुई है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार को प्रदेश के लोगों ने ब्रेक लगा दी है।
इससे पूर्व कुलदीप राठौर को ठियोग ब्लॉक कांग्रेस ने लिफ्ट के पास फूल माल्यायें पहना कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया।
इस स्वागत समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,कांग्रेस सचिव अतुल शर्मा,हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट,बलदेब ठाकुर,धर्मपाल ठाकुर,यशपाल तनाईक,उज्वल सेन मेहता,आशा कवंर,विनीत वर्मा,राजेंद्र कवंर, कवंर नरेंद्र सिंह,संजय भंडारी, राजेश वर्मा,राजेश कवंर, रीना शर्मा,सत्यजीत नेगी
के अतिरिक्त युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल,इंटक,एनएसयूआई के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं व् महिलाओं का जताया आभार
राठौर ने आज यहां बड़ी संख्या में आये पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन सब के प्यार और प्रेणना से वह आज प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंचे है।उन्होंने कहा कि जन्म भूमि का एक बड़ा कर्ज होता है जिसे वह आप सबके सहयोग से चुकाने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के उस प्रस्ताव का जिसमें उन्होंने हाथ खड़े कर उन्हें इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा का आग्रह किया,भाबुक होते हुए कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने।इसके लिए वह दिन रात मजबूती से कार्य कर रहें है।उन्होंने कहा कि हाई कमान जो भी आदेश उन्हें देगा वह उनके लिए सर्वमान्य होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों का एक संदेश पूरे देश मे गया है और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य केद्रीय नेताओं ने इस शानदार जीत के लिये उन्हें व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बधाई दी है।

Previous Post

खाद की उपलब्धता पर केन्द्रीय मंत्री के साथ बैठक, देश में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Next Post

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया लेक्चरर स्कूल (कॉमर्स) का फाइनल रिज़ल्ट, जानिए कौन बने स्कूल लेक्चरर……..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया लेक्चरर स्कूल (कॉमर्स) का फाइनल रिज़ल्ट, जानिए कौन बने स्कूल लेक्चरर……..

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया लेक्चरर स्कूल (कॉमर्स) का फाइनल रिज़ल्ट, जानिए कौन बने स्कूल लेक्चरर........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
Himachal

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

by Himachal Now
May 12, 2025
0

शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...

Read more
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

May 12, 2025
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In