चम्बा : हिमाचल प्रदेश में जिला चम्बा के गांव चीमा में एक घर में आग लग गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों में एक गम्भीर रूप से घायल है, जबकि दो को मामूली चोटें आईं हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम चीमा, तहसील एवं जिला चंबा के संजू पुत्र जय सिंह के घर में गत शाम करीब 7 बजे आग लग गई। इस घटना में मृत्युंजय पुत्र संजू ग्राम गंभीर रूप से घायल है, जबकि 2 अन्य संजू पुत्र जय सिंह ग्राम चीमा, तहसील एवं चंबा तथा शुभा पत्नि संजू ग्राम चीमा, तहसील एवं चंबा को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को प्रशासन ने 5000 रुपए की राहत राशि प्रदान की है।
जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...
Read more









