शिमला : राजधानी शिमला में बीते बुधवार को सवर्ण समाज आयोग का गठन करा कर उसे कानूनी मान्यता दिलवाने के लिए प्रयासरत संगठनों के कार्यकर्ता द्वारा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया वहीं कई पुलिस जवान भी घायल हुए। ऐसे में इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है।
बता दें कि पहले जहां बीते वीरवार को देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर सहित मदन ठाकुर व दीपक चौहान को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीँ, अब इस मामले में आठ और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एएसपी और तीन कांस्टेबलों की हत्या के प्रयास के आरोप में सिरमौर के संगड़ाह निवासी पवन कुमार (28), देवेंद्र सिंह (42) को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने पर महेंद्र सिंह (46) तहसील कसौली, दिनेश कुमार (46) जिला सोलन, अमर चंद राठौड़ (45) ढली, महेंद्र कुमार (39) तहसील सुंदरनगर, विजय कुमार शर्मा (36) और राजेंद्र (43) दुर्गापुर शिमला ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने सीएसआर के तहत प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया
शिमला: एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन अजय कुमार शर्मा ने 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस परियोजना क्षेत्र में विभिन्न...
Read more