• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, May 14, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

डॉ राजीव बिंदल का गहरा राजनीतिक अनुभव, लक्ष्य 2024, जानिए …..

Himachal Now by Himachal Now
May 12, 2023
in Himachal
0
डॉ राजीव बिंदल का गहरा राजनीतिक अनुभव, लक्ष्य 2024, जानिए …..
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का राजनीतिक सफर और राजनीतिक अनुभव बहुत ही गहरा है, इससे भाजपा 2024 के लोक सभा चुनावों को भेदने का का प्रयास करेगी।
डॉ बिंदल सन् 1995 में पहली बार नगर परिषद सोलन का चुनाच लड़ कर मां शूलिनी की कृपा से नगर परिषद, सोलन के अध्यक्ष का दायित्व सम्भाला। नगर परिषद के माध्यम से शहर को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सफलता हासिल की। इसी दौरान 1997 से 2000 तक भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष का कार्यभार भी सम्भाला ।

सन् 2000 में सोलन में पहली बार भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता। विधायक रहते हुए Chairman Pollution Control Board, H. P. के पद पर भी रहने का अवसर मिला। सन 2000 से 2003 तक सोलन विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा सरकार के सहयोग से विकास की नई इबारत को लिखने में कामयाबी मिली। सोलन के किसान की पीठ पर से किलठा उतारने के लिए हर गांव को सड़क से जोड़ा व किसान की आमदनी बढ़ाने के लिए सब्जी मण्डी का निर्माण किया। सोलन को गिरी नदी का जल उपलब्ध करवाना, बस अड्डा, बड़ोग बाई पास, नए-नए शिक्षण संस्थान, नए चिकित्सालय, विद्यालय एवं रोजगार के हजारों अवसर उपलब्ध करवाने जैसे कार्य किए। सोलन में बेहतरीन Infrastructure का निर्माण किया ।

सन् 2003 में पुनः सोलन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देते हुए दूसरी बार हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का सदस्य बनाया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बन पाई। ऐसे में लोकतान्त्रिक मूल्यों को स्थापित करते हुए संसदीय प्रणाली के माध्यम से जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया। छोटे मुद्दे से लेकर प्रत्येक मुद्दे पर विधानसभा व विधानसभा के बाहर जनता एवं सरकार दोनों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम पग उठाए ।

सामाजिक समरसता पर विशेष रूप से कार्य किया। अनुसूचित वर्ग के कल्याण एवं समाज में उनकी सहभागिता के लिए निरन्तर कार्य किया ।

दिसम्बर 2007 में पुनः सोलन विधानसभा की जनता ने तीसरी बार अपना आशीर्वाद दिया और विधानसभा सदस्य बनाया। भारतीय जनता पार्टी एवं प्रो० प्रेम कुमार धूमल जी के सानिध्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेद विभाग के मन्त्री का दायित्व सम्भाला। इस दायित्व का निर्वहन पूरी शक्ति लगाकर निष्ठापूर्वक किया। अनेक नई-नई उपलब्धियां हासिल की जिनका विवरण स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा एवं आयुर्वेद के स्थान पर अंकित है। इन्हीं वर्षों के दौरान सोलन विधानसभा क्षेत्र, सोलन जिला एवं सिरमौर जिला में विशेषतौर पर विकासात्मक एवं संगठनात्मक कार्यों को बेहतरीन तरीके से अन्जाम दिया। स्वास्थ्य मन्त्री रहते हुए हि०प्र० को देश भर में बेहतरीन स्थान पर लाने में अहम् भूमिका निभाई ।

वर्ष 2012 में सोलन विधान सभा क्षेत्र आरक्षित होने के कारण और जिला सिरमौर के लोगों के विशेष स्नेह और प्यार के कारण डॉ. राजीव बिन्दल ने नाहन विधान सभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। इस चुनाव में नाहन विधान सभा क्षेत्र के लोगों के अभूतपूर्व सहयोग और आशीर्वाद से शानदार जीत हासिल की और डॉ. राजीव बिन्दल लगातार चौथी बार भाजपा के विधायक के रूप में विधान सभा में पहुंचे।

वर्ष 2012 में नाहन विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने जाने के बाद कांग्रेस सरकार और कांग्रेस के नेताओं ने हर कदम पर डॉ. राजीव बिन्दल के मार्ग में रोड़े अटकाए, किन्तु डॉ. राजीव बिन्दल ने हार नहीं मानी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए दिन-रात एक कर दिया। उन्होंने नाहन विधान सभा क्षेत्र के लोगों की सड़क, पुल, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, बिजली आदि विकास से सम्बन्धित मांगो को कांग्रेस सरकार से पूरा करवाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने नाहन विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन को सचेत करने के लिए नाहन के बड़ा चौक में 3 दिनों तक अनशन किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए कांग्रेस सरकार के नकारात्मक रवैये के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन किए और 25-25 किलोमीटर की पद यात्राएं की। नाहन विधान सभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद डॉ. राजीव बिन्दल ने यह सिद्ध कर दिया कि एक जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा होकर साबित कर दिया कि क्षेत्र की जनता केवल वोट बैंक नहीं है बल्कि यह एक बड़ा कुटुम्ब है, जिसका मुखिया विधायक होता है।

जनता के सहयोग और आशीर्वाद के परिणामस्वरूप डॉ. राजीव बिन्दल वर्ष 2017 में लगातार पांचवीं बार और नाहन से लगातार दूसरी बार विधान सभा के लिए चुने गए। डॉ. राजीव बिन्दल के संगठनात्मक कौशल और अनुभव के कारण ही भाजपा ने कई बार उन्हें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मु-कश्मीर और गुजरात चुनाव की महत्वपूर्ण बागडोर सौंपी, जहां उन्होंने पार्टी के लिए शानदार कार्य किया और भाजपा को जीत दिलाने में भूमिका निभाई। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश के प्रमुख प्रवक्ता एवं प्रदेश महामंत्री का दायित्व उन्होंने बखूबी निभाया। अपने कुशल व्यवहार और संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हुए डॉ. राजीव बिन्दल ने शिमला नगर निगम में चुनाव प्रभारी का कार्यभार सम्भालते हुए पार्टी को शानदार जीत दिलवाने में अहम् भूमिका निभाई थी और शिमला नगर निगम में पहली बार भाजपा का परचम लहराया। डॉ. राजीव बिन्दल सरकार और पार्टी स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष जैसे अति महत्वपूर्ण और गरिमामय पद पर आसीन हुए।

विधानसभा अध्यक्ष के संवैधानिक पद पर रहते हुए गत दो वर्षों में विधानसभा की बैठकों का संचालन बेहतरीन तरीके से करते हुए अपनी विद्वता व कार्यशैली का लोहा मनवाया। पक्ष व विपक्ष को अपना मत रखने का समान अवसर प्रदान किया। सदन के भीतर व बाहर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का भी पूर्ण प्रयास किया, जिसमें सफलता भी मिली। बिहार की राजधानी में राष्ट्रीय स्तर पर हुई राष्ट्र मण्डल संसदीय संगठन के सम्मेलन में भाग लिया। हि०प्र० विधानसभा का अध्यक्ष रहते हुए राष्ट्र मण्डल

संसदीय संगठन नार्थ जोन का सफल आयोजन शिमला (हि०प्र०) में किया जिसमें सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया और लोक सभा की माननीय अध्यक्षा इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं व महासचिव लोकसभा, सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार, संयुक्त सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार सात राज्यों के विधान सभा सचिवों ने भाग लिया। इसके अलावा सितम्बर- 2019 में अफ्रिका के युगांडा में राष्ट्र मण्डल संसदीय संगठन के महासम्मेलन में भाग लेते हुए देश का प्रतिनिधत्व भी किया। विधान सभा अध्यक्ष के तौर पर देश की बात अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा भी डॉ. राजीव बिन्दल की प्रशंसा की गई।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का e- Vidhan मॉडल आज पूरे भारत में चर्चा का विषय बना है जिसमें कागज रहित प्रणाली को बढ़ावा दिया गया है। श्री बृज बिहारी लाल बुटेल, पूर्व माननीय विधानसभा अध्यक्ष द्वारा e-Vidhan को प्रारम्भ किया गया था जिसे डॉ० राजीव बिन्दल द्वारा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का कार्य किया गया।

हिमाचल के e-Vidhan मॉडल को देश की 40 विधानसभाओं में लागू करवाने का आदेश केन्द्र सरकार द्वारा पारित किया गया। लोक सभा की माननीय पूर्व अध्यक्षा व वर्तमान में लोक सभा के माननीय अध्यक्ष व कई प्रदेशों की विधानसभाओं को e-Vidhan की समस्त जानकारियां देते हुये हिमाचल के e-Vidhan मॉडल को ही पूरे देश में लागू किया जाए, यह इस अवधि के दौरान ही सुनिश्चित किया गया।

e-Vidhan मॉडल को आगे बढ़ाते हुए e- Constituency Management नाम की नई एप शुरू की गई जिससे विधानसभाओं के अन्दर समस्त विकास कार्यों व समस्त पत्राचारों के ऊपर पूरी नजर रखी जा सके ताकि हमारे विधायक सशक्त विधायक के रूप में आगे बढ़ सकें। हम यहीं नहीं रुके बल्कि e- Committee को पूरी तरह से लागू किया। विधानसभा की कमेटियों के वर्ष 2012 से लेकर 2019 तक के समस्त डाटा को डिजिटल रूप में अपलोड किया और अब कमेटियों का संचालन बेहतरीन तरीके से सम्भव हो पाया है

शिमला नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को e-Vidhan मॉडल को कार्यान्वित करने की दिशा में प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया जो भविष्य में देश के सभी नगर निगमों में लागू किया जा सकेगा।

गत 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अनेक प्रकार के सुधार किये गये। बाहर से आने वाले आगुन्तकों के बैठने के लिए विधानसभा में किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं रहती थी। आज 300 से अधिक लोगों के बैठने का समुचित स्थान उपलब्ध है। इसी प्रकार भोजनालय भोजन व्यवस्था, कैन्टीन विधानसभा का परिसर, विधानसभा के भवनों के रख-रखाव में आशातीत सुधार किया गया। डिजिटलाइजेशन शुरू

लाईब्रेरी किसी भी विधानसभा की आत्मा के रूप में रहती है, लाईब्रेरी का किया गया। माननीय विधायकों को सम्बन्धित विषय पर जानकारी देने के लिए एक सैल का गठन किया गया जो 24 घण्टे के अन्दर माननीय विधायकों को वांछित जानकारी दे सके।

डॉक्टर यशवन्त सिंह परमार द्वारा विधान सभा में दिए गए भाषणों का संकल्न किया उन्हें डिजिटलाइज किया गया व सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के भाषणों (विधानसभा में दिए गए) का संकलन करने का निर्णय किया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉक्टर राजीव बिन्दल को विधान सभा अध्यक्ष पद छोड़कर भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का निर्णय लिया। 16 जनवरी 2019 को डॉक्टर बिन्दल ने विधानसभा अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देकर 17 जनवरी 2019 को हिoप्रo भाजपा के अध्यक्ष पद का दायित्व सम्भाला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही तीव्र सक्रियता का दौर शुरू हुआ प्रदेश भर में प्रवास, बैठकें और आगामि तीन वर्षों में भाजपा संगठन क्या-क्या कार्य करेगा इसकी सम्पूर्ण रूप रेखा बनाई गई। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति को यादगार बनाने की तैयारी शुरू की गई श्री पांवटा साहिब में 13-14-15 मार्च 2019 की कार्य समिति इतिहास बन गई। व्यवस्थाओं के मामले में, कार्यक्रमों के मामले में संकल्प एवं भावी योजनाओं के मामलें में अनूठी एवं अविस्मरणीय कार्य समिति का आयोजन डॉक्टर बिन्दल की अध्यक्षता में पांवटा साहिब में सम्पन्न हुआ।

मार्च 2019 से कोरोना के फैलने की गति देश भर में तेज हो गई। सब तरफ बंदी का काल शुरू हुआ। भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर से निर्णय लिया की भाजपा का कार्यकर्ता कोविड वारियर के रूप में कार्य करेगा। सैनेटाइजर, मास्क वितरित करेगा, जागरूकता फैलाएगा।

भाजपा हिमाचल प्रदेश ने आन लाइन कार्य शुरू कर दिया। प्रतिदिन प्रदेश स्तरीय जिला स्तरीय

व मण्डल स्तरीय आन लाइन बैठकें शुरू हो गई इस कार्य ने बहुत तेजी पकडी व बूथ स्तर तक आन

लाइन बैठकें शुरू हो गई।

प्रदेश भाजपा ने डॉक्टर बिन्दल की अध्यक्षता में निर्णय लिया कि भाजपा महिला मोर्चा के तत्वधान में मास्क बनाने एवं वितरित करने का कार्य किया जाएगा. परिणामता 70 लाख से अधिक मास्क बनाकर बांटे गए पूरी पार्टी ने इस कार्य में सहयोग किया।

गरीब लोगों में भोजन व राशन पैकेट बांटने का काम तेज गति से किया गया। 1 लाख से

अधिक राशन पैकेट जिसमें 15 दिन का पूरे परिवार का राशन प्रति माह बांटने शुरू किए गए। लंगर

लगाए गए गांव के गांव सैनेटाइज करने का काम सैनेटाइजर वितरित करने का काम किया गया। पार्टी

जीवन्त होकर समाज सेवा में जुट गई।

मई के अन्त में एक ऐसी घटना हुई जिसका डॉक्टर बिन्दल के साथ कोई सम्बन्ध नहीं था परन्तु मीडिया में डॉक्टर बिन्दल की और उंगली उठने पर डॉक्टर बिन्दल ने अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दिया और उच्च मूल्यों की स्थापना हेतू तब तक पद न लेने की घोषणा की जब तक क्लीन चिट न मिल जाए। 3 महीने में दूध का दूध पानी का पानी हो गया। डॉक्टर बिन्दल इस घटना में पाक साफ होकर निकले। अग्नि परीक्षा में पास हुए परन्तु अगले तीन वर्ष कोई पद नहीं लिया यह तीन वर्ष डॉक्टर बिन्दल के जीवन में और नाहन विधान सभा क्षेत्र के जीवन में अतिविशिष्ठ रहे।

2017 से लेकर 2022 तक 5 वर्षों का, विधायक के नाते नाहन विधान सभा का कार्यकाल

अविस्मरणीय रहेगा।

विकास की इन्तहा इलाके में जीता जागता परिवर्तन बदलाव की ब्यार, शब्दों की कमी हो जाएगी परन्तु जो कुछ पांच वर्षों में इलाके की जनता के लिए किया गया वह लाजवाब है “न भूतों न भविष्यति न पूर्व में कभी ऐसा विकास हुआ न भविष्य में कभी ऐसा विकास होगा।

इलाके का दिशा निधारण हुआ। विधायक कैसा होना चाहिए इसका उदाहरण बना। अपने इलाके के लिए कैसे सरकार से काम कराया जाता है उसका जीता जागता सबूत बना।

जनता का प्रतिनिधि जनता के बीच मे कैसे रहता है जनता को कैसे सुनता है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कैसे उत्साहित रहता है।

अधिकारियों, कर्मचारियों से जनहित को कैसे संभाल कर रखता है। उनसे कैसे कार्य करवाता है, कामों को कैसे फोलोअप करता है। इन सब चीजों का उदाहरण बना विधायक डॉक्टर बिन्दल, परिणाम स्वरूप इलाके में नाहन विधानसभा क्षेत्र में 2500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शुरू कराने में कामयाबी मिली।

सामूहिक काम कैसे किए जाए इस पर विशेष तवजो दी गई।

विकास का प्रयाय बना नाहन विधानसभा क्षेत्र

सडकों का निर्माण, सडकों में सुधार, पुलों का निर्माण, स्कूल भवनों का निर्माण, अस्पताल व पी. एच.सी. भवनों का निर्माण, सामुदायिक भवनों व आलीशान सरकारी भवनों का निर्माण, पार्क बनाना, पार्किंग बनाना, पीने का पानी देना, सिंचाई व्यवस्था में सुधार करना यह क्रान्तिकारी कदम उठाए गए। नए संस्थानों का खोलना, सब तहसील पटवार सर्कल बनाना । नई पी.एच.सी. खोलना, नए विद्यालय खोलना, विद्यालयों को अपग्रेड करना। नई आई.टी.आई.

खोलना उनके व कालेजों के भवन बनाना यह नए-नए कीर्तीमान स्थापित हुए। 100 बिस्तरों का ई.

एस.आई अस्पताल बनाना 500 बिस्तरों का मैडिकल कालेज अस्पताल बनाना उसमें सी.टी. स्कैन, अल्टरा

साउंड, Diagnosticsकी मशीनें लगाना, आपरेशन थियेटर बनाना, उन्हें दिन-रात चलवाना, 3-3

आक्सीजन प्लांट लगाना। डॉक्टरों की पोस्टिंग कराना जैसे आलीशान काम डॉक्टर बिन्दल द्वारा कराए

गए। नाहन शहर जो 402 साल पुराना है का काया कल्प करना, पानी के लिए तरसते हुए नाहन

वासियों को 24 घण्टा बारह महीने पीने का स्वच्छ पानी देना किसी करिश्में से कम नहीं है।

वाटर Conservation पर काम करना अनेक डैमों की स्वीकृति कराना उनका काम शुरू करना व करोड़ों रुपये के कार्यों की स्वीकृति करा कर शुरू करने तक ले आना ही दूरदष्टि है जो भविष्य के नाहन को बनाएगी।

नाहन में महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित करना व माता बाला सुन्दरी तीर्थ स्थल का विकास उसका बदलता हुआ स्वरूप डॉक्टर बिन्दल की कार्यशैली को दर्शाता है। दूधाधारी माता माता त्रिभोणी को 3-3 जगह से सड़क से जोड़ना मंत्रा माता (जो कि सरस्वति नदी का उदगम स्थल माना जाता है) को विकसित करना।

पौडीवाला शिव मन्दिर, नौणी का बाग स्थित नरसिंह मन्दिर एवं परशुराम भगवान का मियां मन्दिर इनके सुधार का काम शुरू करना इलाके को नई पहचान देने का प्रयास है।

नाहन की 18 ऐतिहासिक धरोहरों को चिंहित करते हुए उन पर प्लेटस लगाना उनका सुधार

पार्किंग की व्यवस्थाओं में अमूल चूल परिवर्तन करना ।

करना।

महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, डाक्टर भीमराव अम्बेडकर व स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्तियों की स्थापना करते हुए भारत के इतिहास को नई पीढ़ी के सामने रखना जैसे महत्वपूर्ण योगदान दिए । डॉक्टर बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में व पूरे इलाके में सड़कों का निर्माण 52 से अधिक पुलों का निर्माण करके आवागमन में कान्ति लाई ।

इंडियन इंस्टिटूट आफ मैनेजमेंट धौलाकुआ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 400 करोड़ रुपये की लागत से आलीशान संस्थान का निर्माण किया जा रहा है जो इलाके का भाग्योदय करेगा।

2022 के अन्त में नाहन विधान सभा क्षेत्र का चुनाव आया 12 नवम्बर 2022 को पालिंग हुई व 8 दिसम्बर 2022 को परिणाम आया, इलाके में वातावरण डॉक्टर राजीव बिन्दल के पक्ष में होते हुए भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 1600 मतों से डाक्टर बिन्दल चुनाव हार गए।

नाहन विधान सभा क्षेत्र विकास की बुलंदियों पर पहुंचा जिनके कारण विकास हुआ वह चुनाव हार गए यह यक्षप्रश्न नाहन विधान सभा क्षेत्र की जनता में हि०प्र० की जनता में सदा के लिए खड़ा हो गया।

“होए वही जो राम रचि राखा”

अविजित जिन्हे माना गया 6 चुनाव लडे सभी जीते, सातवां चुनाव हार जाना बडी विडंबना के रूप में सामने आया।

हार का अध्ययन करके आगे बढने का क्रम शुरू किया सन 2023 में।

दिनांक 23.04.2023 को आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्राप्त हुई। दिनांक 24.04.2023 से अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी हित के कार्यों में जुट गए।

Previous Post

विजिलेंस जांच के दायरे से बाहर लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर होंगे घोषित : मुख्यमंत्री

Next Post

जगत प्रकाश नड्डा से मिले जयराम ठाकुर, हुई विस्तृत चर्चा

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
जगत प्रकाश नड्डा से मिले जयराम ठाकुर, हुई विस्तृत चर्चा

जगत प्रकाश नड्डा से मिले जयराम ठाकुर, हुई विस्तृत चर्चा

Latest News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
Himachal

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

by Himachal Now
May 12, 2025
0

शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...

Read more
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

May 12, 2025
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In