शिमला : भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि जब 8 तारीख को जब नतीजे सामने आएंगे तो उसमें स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है , उन्होंने कहा जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में मतदान हुआ है उससे पूर्ण रूप से यह दिखाई दे रहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा को भारी मत दिया है।
हिमाचल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की डबल इंजन सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है, जयराम ठाकुर ने हिमाचल के हर वर्ग का ख़्याल रखा है।
आप किसी भी वर्ग को देख लो उस वर्ग के लिए जयराम ठाकुर सरकार ने कोई ना कोई काम किया है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस बयानबाजी कर रही है उससे कांग्रेस की घबराहट सामने निकल कर आ रही है और उससे दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस ने पहले ही चुनाव में हार मान ली है।
कांग्रेस को शायद पहले ही पता चल गया है की वो सत्ता में नहीं आने वाले है।
तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री
ओपीएस जारी रहेगी, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति जल्द होगी लागूः सीएमरामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को...
Read more









