पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली, प्रभारी अविनाश राय खन्ना एव सह प्रभारी संजय टंडन अपने अपने क्षेत्र की ओर रवाना हुए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव समिति की बैठक अच्छी रही और कई विषयों को लेकर सभी ने चर्चा की।
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में संभावित नामों पर चर्चा की गई और नामों के पैनल को दिल्ली भेज दिया गया है। जल्द नामों की घोषणा हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है पर हम केंद्र सरकार में सशक्त नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एव हिमाचल में सरकार की उपलाधियो पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी उपचुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा की पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी है। कांग्रेस पार्टी के पास न तो नेता है और ना ही कोई नीति।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...
Read more









