• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, August 5, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

सी एम सुक्खू बोले, 15-15 करोड़ रुपये में बिका एक-एक बागी विधायक, हमारे पास सुबूत

Himachal Now by Himachal Now
April 4, 2024
in Himachal
0
सी एम सुक्खू बोले, 15-15 करोड़ रुपये में बिका एक-एक बागी विधायक, हमारे पास सुबूत
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री
-हमारे पास पैसे का नहीं, जनता, ईमानदारी, नैतिकता और हौसले का बल

-देवेंद्र भुट्टो सिर्फ टेंडर के लिए कराते थे फोन, जनता की समस्याओं को नहीं उठाया

कुटलैहड़। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना के कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के छह बागियों पर सीधा हमला बोला। समूर कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे। 25 विधायकों वाले जयराम ठाकुर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वह अपने विधायकों को बिकने से बचाएं। वह किसी भी मंडी में बिक सकते हैं, उन्हें बचाकर रखना। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार पूरे 5 साल चलेगी।
हमारे पास पैसे का नहीं, ईमानदारी, नैतिकता और जनता के हौसले का बल है। कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं, इसका हमारे पास सुबूत है। पुलिस जांच में इसकी परतें खुलना शुरू हो गई हैं। होटलों का बिल किसना दिया, किसके पैसे से हेलीकॉप्टरों में घूमे, यह सब अब सामने आ रहा है। यह सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ये दलाल राजनीति में नहीं चाहिए। इन्हें वोट की चोट कर सबक सिखाएं, इनकी जमानत जब्त करा दें। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो उनके पास सिर्फ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर के लिए अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता को फोन कराने के लिए आते थे, उन्होंने जनता की समस्याओं को कभी नहीं उठाया। वह जनता से जुड़े कामों को उन्हें पीए के पास दे जाते थे, मुझसे कभी इन्हीं कहा कि लोगों के काम कर दो, मैं खुद उनके दिए कागज पड़कर जनता के काम करता रहा। अब लड़ाई सत्य और झूठ की है। झूठ बार-बार सत्य से टकराएगा, भुट्टो बार-बार आकर झूठ बोलेगा। उसे सबक सिखाना है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने कुटलैहड़ से चुनावी शंखनाद किया है, हर पंचायत- हर व्यक्ति तक जाकर अपनी आवाज पहुंचाऊंगा। हमीरपुर-ऊना के साथ उपचुनाव की सभी छह सीटें जीतेंगे और चारों लोकसभा की सीटों पर भी जीत हासिल करेंगे। सरकार ने सवा साल के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। ओपीएस हमने दी, निराश्रित बच्चों के सुख आश्रय योजना, युवाओं के स्टार्टअप योजना, डे बोर्डिंग स्कूल, दूध पर एमएसपी इत्यादि योजनाएं सरकार शुरू कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गरीब परिवार व किसान का बेटा हूं, संघर्ष कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचा हूं, आम आदमी की पीड़ा समझता हूं।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जसवां परागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेंद्र मनकोटिया, कुटलैहड़ से कांग्रेस उम्मीदवार रहे विवेक शर्मा, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, ऊना जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

पैसे लेकर विधायकी बेचने वालों को सबक सिखाएं भाजपाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं से उनका आग्रह है, पैसे लेकर विधायकी बेचने वालों को सबक सिखाएं। इन्होंने कांग्रेस से विधायक बनकर भ्रष्टाचार किया, अब भाजपा में जाकर भी भ्रष्टाचार ही करेंगे। ऐसे व्यक्ति कभी आपकी सेवा नहीं करेंगे, यह लूट-खसूट ही करेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब वोट के दम पर सत्ता प्राप्त नहीं कर सके, तो नोट के दम पर कुर्सी हथियाने की कोशिश की।

कुटलैहड़ में विवेक का नाम सबसे ऊपर

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ में काफी काम किया है। उपचुनाव में टिकट के लिए उनका नाम सबसे ऊपर है। इस समय लड़ाई टिकट की नहीं है, असत्य और सत्य के बीच है। कुटलैहड़ में विवेक का समर्थन करें। बागी भुट्टो को वोट के जरिये इतनी चोट करो कि वह सबक सीखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सांसद ऊना से होगा, सतपाल रायजादा जुझारू और मेहनती हैं। लोकसभा की टिकट मिलने पर उनका समर्थन करें।

हमने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद किए, इसलिए बागियों को तकलीफ़ हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 14 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद कर दिए, इसलिए बागियों को तकलीफ हुई। जिस दिन कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट पेश होना था, उससे एक दिन पहले राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। उसमें कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उसके बाद कंडाघाट के एक होटल में कुछ देर रुके और फिर पंचकूला व चंडीगढ़ के होटलों में रुके। 28 फरवरी को बजट पारित होना था और यह दो हेलीकॉप्टर में सीआरपीएफ के साथ आये। विधानसभा का एक गेट तक तोड़ दिया। विधानसभा में हाजिरी लगाई और बजट पर वोटिंग के समय गैरहाजिर रहे। इसके बाद फिर चंडीगढ़ के ललित होटल और उसके बाद उत्तराखण्ड व गुरुग्राम जाकर होटलों में ठहरे। राज्यसभा चुनाव से पिछली रात यह हमारे साथ थे, एक साथ डिनर किया। भुट्टो तो मेरे पास बार-बार आकर डिनर में बने खाने का स्वाद बता रहे थे और अगले दिन बिक गए। बागी विधायकों ने यह भी नहीं सोचा कि जिस बजट का विरोध कर वह सरकार गिराना चाहते हैं, उसमें जनहित की योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का निर्णय ले चुकी है। यह ताउम्र मिलेंगे, इन्हें कोई नहीं रोक सकता। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिलाओं के पैसे को रुकवाने के लिए जितना मर्जी जोर लगा लें, यह मिलकर रहेंगे।

Previous Post

एसजेवीएन 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा अवार्ड 2024 के दौरान दो अवार्डों से सम्मानित

Next Post

एसजेवीएन रजत जयंती मेधावी छात्रवृत्ति समारोह के दौरान एसजेवीएन ने 75 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
एसजेवीएन रजत जयंती मेधावी छात्रवृत्ति समारोह के दौरान एसजेवीएन ने 75 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया

एसजेवीएन रजत जयंती मेधावी छात्रवृत्ति समारोह के दौरान एसजेवीएन ने 75 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया

Latest News

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Breaking

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

by Himachal Now
August 1, 2026
0

अभियोग संख्या 57/2026, अधीन धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम, दिनांक 30.07.2026, पुलिस थाना कुमारसैन, जिला शिमला, जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा...

Read more
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In