• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, December 19, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के पिछले 50 वर्षों की उपलब्धियों के दस्तावेज बनाने पर बल दिया

Himachal Now by Himachal Now
September 17, 2021
in Himachal
0
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के पिछले 50 वर्षों की उपलब्धियों के दस्तावेज बनाने पर बल दिया
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर आज विधानसभा पुस्तकालय कक्ष में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य की विकास यात्रा में सभी प्रदेशवासियों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा उपलब्धियों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि राज्य की इस विकासात्मक यात्रा के बारे में नई पीढ़ी को शिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य ने अपनी 50 वर्षों की विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए राज्य के प्रमुख विभागों द्वारा 51 कार्यक्रम आयोजित करने की योेजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह सम्भव नहीं हो पाया। अब प्रदेश सरकार ने राज्य की विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा आयोजित करने की योजना बनाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 50 वर्षों की उपलब्धियों के लिखित दस्तावेज बनाए जाने चाहिए ताकि आने वाली पीढि़यों को राज्य की इस महत्वपूर्ण यात्रा की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल सके। उन्होंने राज्य के लोगों से हिमाचल को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों स्वर्गीय डाॅ. यशवन्त सिंह परमार, राम लाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धूमल का भी आभार व्यक्त किया।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश विधानसभा के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने दूरदर्शन के अधिकारियों को प्रदेश के 50 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर वृत्तचित्र तैयार करने को कहा।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश को अलग पहचान और आकार प्रदान करने में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. यशवन्त सिंह परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे राज्य के सभी लोगों को स्वयं की पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल को प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने में इसके पश्चात के सभी मुख्यमंत्रियों का भी अमूल्य योगदान रहा है।
संसदीय कार्य मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 1971 को भारतीय संघ के 18वंे राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि तब से राज्य ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है।
इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले 50 वर्षों के दौरान विकास के सभी क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 100 वर्ष पूर्व इसी गरिमामयी सदन में पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित हुआ था जो वास्तव में प्रदेश के लोगों के लिए गर्व का क्षण था।
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मंत्रिगण, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायक इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हॉली लॉज जाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह के परिवार से उनकी पत्नी पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह से उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Next Post

प्रधानमंत्री को प्राप्त उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी का तीसरा संस्करण आज से आरम्भ हुआ

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो पैरालंपिक का हमेशा विशेष स्थान रहेगा : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री को प्राप्त उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी का तीसरा संस्करण आज से आरम्भ हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट
Himachal

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

by Himachal Now
December 16, 2025
0

22 नंवबर को हुई थी भट्टाकुफर सड़क में गडढा पड़ने की घटना शिमला : राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में सड़क...

Read more
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

December 14, 2025
झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

December 14, 2025
हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

December 13, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

December 16, 2025
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In