उज्जैन: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे तथा उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए व उनके दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री ने आज सुबह होने वाली भस्मारती में हिस्सा लिया। जयराम ठाकुर ने नंदीहाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। इसके बाद उन्होंने नंदी भगवान के कान में अपनी मुरादें रखी। उन्होंने अपने मोबाइल में भगवान महाकाल की तस्वीरें भी कैद की। भस्म आरती समाप्त होने के बाद गर्भ ग्रह के गेट से बाबा महाकाल के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया।
ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में जो भी भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करता है उनकी मुरादें पूरी होती हैं। देव भूमि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह 3:30 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ पत्नी और परिवार के लोग भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक भी किया। मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया ।
सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस
शिमला : पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था सेजेस (SAGES) ने आज अपना 30वाँ स्थापना दिवस बड़े...
Read more