• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, June 12, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

मुख्यमंत्री ने काॅफी टेबल बुक आइकन्ज ऑफ हिमाचल का विमोचन किया

Himachal Now by Himachal Now
July 23, 2021
in Breaking, Himachal
0
मुख्यमंत्री ने काॅफी टेबल बुक आइकन्ज ऑफ हिमाचल का विमोचन किया
0
SHARES
66
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने काॅफी टेबल बुक आइकन्ज आॅफ हिमाचल का विमोचन किया

शिमला, 23 जुलाई :

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित काॅफी टेबल बुक ‘आइकन्ज ऑफ हिमाचल’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समूह द्वारा सम्मानित इन व्यक्तियों ने मातृ भूमि के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अन्यों को विकास व उन्नति के भरपूर अवसर प्रदान कर हजारों जिन्दगियों को रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का भी प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर देश के बड़े राज्यों को प्रगति की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकासात्मक यात्रा में भागीदार बनने के लिए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को व्यापार में सुगमता में 7वें स्थान पर आंका गया है। प्रदेश में उद्योगपतियों द्वारा निवेश के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान कर हिमाचल प्रदेश देश का तीव्र विकास वाला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट का आयोजित किया। इस सम्मेलन में 96700 करोड़ रुपये के 707 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। सम्मेलन के एक माह के भीतर ग्राउंड ब्र्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 13600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं आरम्भ की गईं। अब प्रदेश सरकार 10 हजार करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की तैयारी कर रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में बल्क ड्रग पार्क तथा चिकित्सा उपकरण पार्क की स्वीकृति का मामला केन्द्र सरकार से उठाया है। बल्क ड्रग पार्क के लिए जिला ऊना में 1400 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है, जिसके लिए 8000 करोड़ रुपये आकर्षित होंगे। स्वीकृति मिलने के उपरान्त चिकित्सा उपकरण पार्क को जिला सोलन के नालागढ़ में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन राज्य सरकार कृतसंकल्प है कि विकास की गति बाधित न हो। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास बनाए रखने और हिमाचल प्रदेश को निवेश गंतव्य के रूप में चुनने के लिए उद्योगपतियों का आभार व्यक्त किया।

समूह के शाखा प्रमुख विकास भारद्वाज ने कहा कि काॅफी टेबल बुक आम आदमी की सफलता की गाथा है, जिन्होंने ने कड़ी मेहनत से सफलता की ऊंचाइयां हासिल की हैं।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे

Previous Post

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

Next Post

पेगासस जासूसी मामले में राजभवन के बाहर गरजी हिमाचल कांग्रेस

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
पेगासस जासूसी मामले में राजभवन के बाहर गरजी हिमाचल कांग्रेस

पेगासस जासूसी मामले में राजभवन के बाहर गरजी हिमाचल कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….
Breaking

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….

by Himachal Now
June 12, 2025
0

Read more
कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

June 11, 2025
पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न

पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न

June 7, 2025
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

June 5, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर लेडीज़ क्लब ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर लेडीज़ क्लब ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश

June 5, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….

June 12, 2025
कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

June 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In