शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की शादी की 50वीं सालगिरह पर उन्हंे शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल और उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की है।
इससे पूर्व हमीरपुर पहंुचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं भी सुनीं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान
झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को...
Read more









