आउटसोर्स कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
धर्मशाला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके लिए स्थाई नीति बनाने के संकेत दिए हैं। आज आउटसोर्स कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शेलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकु र से मिला। आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से उनके लिए कोई स्थाई नीति बनाने की मांग की।
इसपर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आउटसोर्स कर्मचारियों से जो कहा वह इस बात का संकेत है कि सरकार उनके लिए बजट में कोई स्थाई नीति ला सकती है।
आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने कहा वर्तमान सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों से हो रहे भेदभाव व शोषण से भली भांति परिचित है।
आउटसोर्स कर्मचारियों की पीड़ा का महसूस करते हुए ही सरकार ने केबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा के लिए स्थायी नीति बनाई जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नीति निर्धारण में बहुत समस्याएं भी सामने आ रही है, लेकिन सरकार उन्हें दूर करने का प्रयास कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आउटसोर्स कर्मचारी लम्बे समय से स्थाई नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कार्यालयों में भी इन कर्मचारियों के साथ भेदभाव व शोषण भी होता है। नियमित कर्मचारियों की अपेक्षा इनसे अधिक काम लिया जाता है तथा वेतन बहुत ही कम लिया जाता है।
देश वासियों के अंतरात्मा का गीत और हर क्रांतिकारी का जय घोष था वंदेमातरम् : जयराम ठाकुर
देश की विरासत को संजोने और जन-जन तक पहुंचाने का मिशन प्रधानमंत्री ने बनाया आजादी की लड़ाई को आवाज देने...
Read more









