• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, May 13, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

अंग्रेज़ भारत को लगातार लूटते रहे, परन्तु कांग्रेस और भाजपा ने बारी से लूटा : भगवंत मान

Himachal Now by Himachal Now
June 11, 2022
in Breaking, Himachal
0
अंग्रेज़ भारत को लगातार लूटते रहे, परन्तु कांग्रेस और भाजपा ने बारी से लूटा : भगवंत मान
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नए हिमाचल की सृजना करने के लिए लोगों को कांग्रेस और भाजपा को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाने का न्योता
मानक शिक्षा ही सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान-मुख्यमंत्री
हमीरपुर :
देश को लूटने के लिए कांग्रेस और भाजपा पर बरसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि अंग्रेज़ों ने भारत को 200 साल गुलाम बनाया, परन्तु आज़ादी के बाद कांग्रेस और भाजपा ने हमें बारी से पाँच-पाँच साल के लिए गुलामी में रखा।
आज यहाँ एक प्रभावशाली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने लोगों का पैसा लूटने के लिए एक-दूसरे के साथ दोस्ताना मैच खेला। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों की तरह इन पार्टियों ने भी लोगों के हकों पर डाका मारा, परन्तु लोगों के पास उनको बार-बार चुनने के अलावा अन्य कोई चारा भी नहीं था। भगवंत मान ने कहा कि अब ‘आप’ के रूप में लोगों को देश में बदलाव लाने के लिए विकल्प मिला है और लोग ‘आप’ को चुनकर भाजपा और कांग्रेस को नकार रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व अधीन दिल्ली से शुरू हुई बदलाव की आँधी ने पंजाब में अपना पूरा प्रभाव दिखाया और अब यह समूचे देश में झाड़ू फिरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ हिमाचल प्रदेश में भी राजनीतिक तूफान लाने के लिए तैयार है और कांग्रेस एवं भाजपा को पहाड़ी राज्य से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। भगवंत मान ने लोगों को एक नया और खुशहाल हिमाचल सृजन करने के लिए कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से एक तरफ़ करने की अपील की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 साल की उम्र पार करने के बावजूद नहरू-गाँधी परिवार का यह सुपुत्र आज भी नौजवान नेता है। उन्होंने कहा कि 37 साल की उम्र पार करने के बाद किसी नौजवान को सरकारी नौकरी देने से तो रोक दिया जाता है परन्तु दूसरी ओर 94 साल का व्यक्ति विधायक या एम.पी. बनने के लिए चुनाव लड़ता है जोकि सरासर गलत है। भगवंत मान ने कहा कि ‘आप’ देश में बदलाव का केंद्र है, जिसकी झलक पंजाब में आप के 70 से अधिक विधायकों से दिखाई दे जाती है, क्योंकि यह विधायक 35 साल से भी कम उम्र के हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जहाँ स्कूलों को मिड-डे-मील की इमारतों में तबदील कर दिया, वहीं दिल्ली और पंजाब की ‘आप’ सरकारों ने उनको ‘शिक्षा के मंदिर’ में बदल दिया, जहाँ से नौकरियाँ देने वाले पैदा किए जा रहे हैं, ना कि नौकरियाँ माँगने वाले। मानक शिक्षा को सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा शक्तिशाली साधन है जो लोगों के जीवन को बदल सकता है। भगवंत मान ने कहा कि मानक शिक्षा के द्वारा आम आदमी को सक्षम बनाने के लिए लोगों को ‘आप’ का समर्थन करना चाहिए, जैसे कि दिल्ली और पंजाब में हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल नेताओं के बोलने से गरीबी दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह रास्ता है जो लोगों के जीवन का स्तर ऊँचा उठाकर गरीबी से बाहर निकाल सकती है। भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पहाड़ी राज्य की कायाकल्प के लिए दिल्ली और पंजाब जैसी ईमानदार और काम करने वाली सरकार चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ भावुक सांझ प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने उन दिनों को याद किया जब वह राज्य के दौरे पर आते थे। उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश भाग्यशाली धरती है और यहाँ आकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। भगवंत मान ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के नौजवान बहुत प्रतिभाशाली और काबिल हैं और अब समय आ गया है जब राज्य की तरक्की और यहाँ के लोगों की खुशहाली के लिए उनकी अथाह क्षमता को तलाशा जाए।

Previous Post

ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता : विक्रमादित्य सिंह

Next Post

मैं आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा दूंगा,रोजगार दूंगा:अरविंद केजरीवाल

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मैं आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा दूंगा,रोजगार दूंगा:अरविंद केजरीवाल

मैं आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा दूंगा,रोजगार दूंगा:अरविंद केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
Himachal

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

by Himachal Now
May 12, 2025
0

शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...

Read more
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग

May 12, 2025
हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

हिमाचल में 25 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची किसे कहां लगाया…..

May 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In