• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, August 3, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result

भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र केवल मात्र जुमला पत्र : राजीव शुक्ला

Himachal Now by Himachal Now
November 6, 2022
in Uncategorized
0
भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र केवल मात्र जुमला पत्र : राजीव शुक्ला
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ने अपने 2017 के घोषणा पत्र को किया रिपीट और कांग्रेस की घोषणाओं को किया कॉपी पेस्ट

ओपीएस का कोई जिक्र भाजपा के संकल्प पत्र में नहीं

कांग्रेस जो कहती है वह करती है, राजस्थान में रिटायर कर्मी पुरानी पेंशन मिलने से प्रसन्न

शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और सांसद राजीव शुक्ला ने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को जुमला पत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसमें अपने 2017 के चुनाव घोषणा पत्र में किए वायदों को दोहराया है और बाकी कांग्रेस को वायदों को कापी कर अपने मेनिफेस्टो में पेस्ट किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वे पहले अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करें और फिर 2017 में जनता से किए वायदों को देखें और उसके बाद आगे की बात करे। वे आज यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में राज्य के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कोई बात नहीं है। इसमें कर्मचारियों के बड़े मुद्दे ओपीएस का कोई जिक्र नहीं है। यह मांग यहां कर्मचारियों की है। कांग्रेस ने इस संबंध में एनपीएस कर्मचारियों को गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी ओपीएस लागू करने की बात कही थी और उसे लागू किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे लागू करती है और ओपीएस इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है और इसे भी पूरा किया जाएगा और 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप लाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को कापी किया है। इसके अलावा 2017 में किए गए वादों को घुमा फिराकर फिर से पेश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 8 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है और यह बात पिछले मेनिफेस्टो में भी थी। उन्होंने कहा कि अब यह रोजगार चरणबद्ध तरीके से देने की बात कही है और यह कितने समय में दिया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के स्टार्टअप योजना को कापी किया और अपने मेनिफेस्टो में डाल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि सेब के कार्टन पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, जबकि कांग्रस कह रही है कि कार्टन पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा और जो लग रहा है उसे हटाया जाएगा।

राजीव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने भाजपा का पूरा मेनिफेस्टो देखा है और इसमें 2017 के मेनिफेस्टो को ही कई बिंदु पाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले घोषणा पत्र में ग्रामीण सड़कों के निर्माण की बात कही थी और इस बार भी यही बात दोहराई गई है। पिछली बार देवभूमि दर्शन की बात थी तो इस बार इसका नाम बदलकर वही योजना लाई गई है। मुख्यमंत्री शगुन योजना में वीरभद्र सिंह सरकार में 40 हजार रुपए दिए जाते थे। भाजपा सरकार में इसे कम कर 31 हजार रुपए किया गया और अब 51 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर भाजपा का यह मेनिफेस्टो केवल मात्र लोगों को गुमराह करने वाला है।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत का है राष्ट्रीय महत्व

राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की जीत का राष्ट्रीय स्तर पर बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि इससे देशभर में केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ माहौल बनेगा और फिर देश में हालात बदलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे विपक्ष की भी बल मिलेगा और उसका एकता और सुदृढ़ होगी।

सुप्रीमकोर्ट के फैसले से बन रहा राम मंदिर

राजीव शुक्ला ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का कांग्रेस ने हमेशा से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की है। साथ ही कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीमकोर्ट के फैसले के मुताबिक बन रहा है, न कि केंद्र सरकार के कहने से। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हिमाचल में यहां पर अपनी सरकार की परफार्मेंस पर कोई बात नहीं कर कर रहे, वे चुनावों में इधर-उधर की बातें कर जनता को घुमाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता घूमने वाली नहीं है।

जुमला शब्द भाजपा की देन

राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजी करती है और अब भी वही कर रही है। उन्होंने कहा कि जुमला शुब्द भी भाजपा नेताओं की देन है। उन्होंने कहा कि पहले 15-15 लाख रुपए हर व्यक्ति के खाते में आने की बात कही और बाद में कहा कि वह एक जुमला था। इससे स्पष्ट है कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा नहीं करती, बल्कि वह केवल जुमला होता है।

ओपीएस का ‘ओ’ और महंगाई का ‘म’ का जिक्र नहीं है भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में – अलका लांबा

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में ओपीएस के ‘ओ’ का भी जिक्र नहीं है। वहीं महंगाई को लेकर कहा कि इसका ‘म’ तक इसमें नहीं है। उन्होंने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों का का विश्लेषण किया और कहा कि जो वादे 2017 में किए गए थे, उनमें से ही कई वादों को दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों का अपमान किया है और एमएसपी पर भी कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने मेनिफेस्टो को केवल मात्र छलावा करार दिया। अलका लांबा ने इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा दी गई ओपएस को लेकर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई, जिसमें महिलाएं कह रही थी कि राजस्थान सरकार ने ओपीएस बहाल कर दी है और उनके खाते में पूरी पेंशन आने लगी है।

Previous Post

भाजपा ने जारी किया हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु संकल्प पत्र

Next Post

स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

Latest News

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

by Himachal Now
August 1, 2026
0

अभियोग संख्या 57/2026, अधीन धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम, दिनांक 30.07.2026, पुलिस थाना कुमारसैन, जिला शिमला, जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा...

Read more
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026

Popular News

    No Result
    View All Result

    Categories

    • No categories

    Browse by Category

    • No categories

    Recent News

    कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    August 1, 2026
    बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

    बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

    July 26, 2026
    • About Us
    • Privacy & Policy
    • Contact Us

    © 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

    No Result
    View All Result
    • Home
    • Breaking
    • Himachal
    • National
    • Employment
    • Religious
    • Helpline
    • Himachal Properties
    • Travel
    • घरेलू नुस्खे

    © 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In