• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, December 19, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार : सुरेश कश्यप, जन आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में नए जोश एवं उत्साह का संचार

Himachal Now by Himachal Now
August 27, 2021
in Breaking, Himachal
0
भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार : सुरेश कश्यप,   जन आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में नए जोश एवं उत्साह का संचार
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल के इतिहास में पहली बार जब कोई जनसभा सुबह 4 बजे तक चली
इस यात्रा ने प्रदेश में 43 विधानसभा क्षेत्रों 4 संसदीय क्षेत्रों, 8 राजस्व जिलों से होते हुए 630 किमी की दूरी तय की
यात्रा शुरू होने से लेकर समापन तक कुल 184 कार्यक्रम हुए जिनमें 1,02,510 कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की
22 जन सभाएं और 157 स्वागत

शिमला,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा उपचुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश मैं उपचुनावों कि घोषणा होते ही भाजपा पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान करेगी । आज शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में विस्तार करते हुए 43 नए मंत्री बनाए। जिसमें 11 महिलाएं 27 ओ0बी0सी0 तथा 12 अनु० जाति समुदाय के सांसदो को मंत्री बनाया गया।
उन्होंने कहा को यह देश का आज तक का सबसे युवा मंत्रीमण्डल है। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को केन्द्रीय मंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। इसके लिए हम उनके धन्यवादी है।
उन्होंने कहा कि जो विभाग अनुराग ठाकुर को दिया गया है आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी , लालकृष्ण अडवाणी , प्रमोद महाजन , सुषमा स्वराज , अरूण जेटली जैसे प्रमुख नेता इस विभाग के मंत्री रहे है ।
कश्यप के कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार की गई। इस यात्रा में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होटल पीटरहाॅफ में सम्मिलत हुए व स्वागत किया व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट पालमपुर में यात्रा का स्वागत किया। प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा 19 अगस्त, 2021 से 23 अगस्त, 2021 तक लगातार 5 दिनों तक चली। अंतिम कार्यक्रम 24 अगस्त, 2021 को प्रातः 3ः45 बजे ऊना के मैहतपुर क्षेत्र में हुआ, टॉइस यात्रा की 6 दिन का भी माना जा सकता है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार जब कोई जनसभा सुबह 4 बजे तक चली। इस यात्रा में बुजुर्ग, युवा, बहने, बच्चों ने 5-5 घंटे तक इंतजार किया और केन्द्रीय मंत्री का ज़ोरदार स्वागत भी किया। इस यात्राने प्रदेश में 43 विधानसभा क्षेत्रों 4 संसदीय क्षेत्रों, 8 राजस्व जिलों से होते हुए 630 कि0मी0 की दुरी तय की। पहले इस यात्रा के 84 प्रस्तावित कार्यक्रम थे लेकिन यात्रा शुरू होने से लेकर समापन तक कुल 184 कार्यक्रम, 157 स्वागत और 22 जन सभाएं हुए जिनमें 1,02,510 कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से यह कार्यक्रम 55 लाख से अधिक लोगों ने देखा।
इस ऐतिहासिक यात्रा में सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, 2017 के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों एवं जिलों में इस यात्रा का स्वागत किया। बरसात का मौसम होने व भारी बारिश होने के बावजूद भी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आई। कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं आई।
उन्होंने बताया कि हर जगह यात्रा का स्वागत पारम्परिक ढंग, ढोल-नगाड़ो, आतिशबाजी, फूल मालाएं, पुष्पवर्षा, मिठाईयां बांटकर तथा पारम्परिक वेशभूषा में किया गया। हर जगह केन्द्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
कश्यप ने कहा कि सभी लोगों में केन्द्रीय मंत्री के साथ सैल्फी लेने को लेकर उत्सुकता दिखी और जिसमें मंत्री जी ने भरपूर सहयोग भी किया।
उन्होंने कहा की अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कला एवं संस्कृति का प्रचार किया और उसका संरक्षण कैसे किया जाए इसके लिए योजना बनाने की बात कही और लोकल वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने की बड़ी बात कही।
केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल को देवभूमि, वीरभूमि से खेल भूमि बनाने का संकल्प लिया और इस आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में नए जोश एवं उत्साह का संचार हुआ।

Previous Post

देंखें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कहां-कहां करेंगे शनिवार को कुल्लू घाटी में करोड़ों रुपए के शिलान्यास व उदघाटन

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को हिमाचल में निवेश के लिए आमंत्रित किया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने लोगों का हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को हिमाचल में निवेश के लिए आमंत्रित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट
Himachal

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

by Himachal Now
December 16, 2025
0

22 नंवबर को हुई थी भट्टाकुफर सड़क में गडढा पड़ने की घटना शिमला : राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में सड़क...

Read more
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

December 14, 2025
झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

December 14, 2025
हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

December 13, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

December 16, 2025
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In