आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप
भाजपा के फेसबुक पेज व ट्विटर अकाउंट के दुरूप्योग का लगाया आरोप
शिमला : उपचुनावों के प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने पार्टी से बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार चेतन बरागटा के खिलाफ चुनावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में उनपर भाजपा के सोशल मीडिया का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। तथा कहा है कि ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के साथ साथ आईटी, आईपीसी व ईसीआई रूल का उल्लंघन माना है।
प्रदेश भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला शिमला कंवीनर विवेक शर्मा की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है कि चेतन बरागटा पहले भाजपा के सदस्य थे जिन्हें अब पार्टी से निकला गया है। वे पार्टी के सोशल मीडिया, फेसबुक व ट्विटर के गुप्त राज को जानते हैं, जिसका फायदा उठाते हुए चेतन बरागटा इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के साथ साथ भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।
इसके अलावा चेतन बरागटा स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के फेसबुक अकाउंट का भी दुरूप्योग कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि बीजेपी4जुब्बल कोटखाई का प्रयोग नए नाम /आईडी (भगवान जनता पार्टी) के नाम से कर रहे हैं।
इसे देखते हुए पार्टी ने चेतन बरागटा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी उम्मीदवारी को रद्द करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
