• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, September 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

Himachal Now by Himachal Now
September 14, 2026
in Himachal
0
भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बिहार में अवस्थित 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना (बीटीपीपी) की 660 मेगावाट क्षमता वाली इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन के महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में परियोजना परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएँ), एसजेवीएन भी उपस्थित रहे।

भूपेंद्र गुप्ता ने रिबन काटकर तथा औपचारिक उद्घाटन बटन को दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने परियोजना के केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन किया तथा प्रचालन की तैयारियों और कार्यप्रणाली का जायजा लेने के लिए ऐश डाइक सहित परियोजना के प्रमुख प्रचालन घटकों का दौरा किया।

भूपेंद्र गुप्ता ने टीम एसटीपीएल को संबोधित करते हुए इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी और इस कामयाबी का श्रेय उनके सामूहिक प्रयासों, समर्पण एवं टीम भावना को दिया। श्री गुप्ता ने परियोजना के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने टीम एसटीपीएल से इसी गति को बनाए रखने तथा विद्युत संयंत्र के सुरक्षित, कुशल एवं विश्वसनीय प्रचालन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

भूपेंद्र गुप्ता एवं राजेश कुमार चंदेल का एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री पुलक कुमार मुखोपाध्याय तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर, राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएँ) ने टीम एसटीपीएल की प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयासों की सराहना की तथा इस उपलब्धि का श्रेय परियोजना से जुड़े सभी लोगों की सुदृढ़ टीम भावना को दिया।

दौरे के दौरान भूपेंद्र गुप्ता एवं राजेश कुमार चंदेल ने बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव, श्री अजय यादव तथा बक्सर की जिला दंडाधिकारी, श्रीमती साहिला से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान परियोजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें भूमि अधिग्रहण कार्य, सीएसआर, पीएसपी परियोजनाएँ, पीपीए से संबंधित मुद्दे, एसजेवीएन के पास उपलब्ध नवीकरणीय विद्युत तथा बिहार में संभावित निवेश के अवसर शामिल थे।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, भूपेंद्र गुप्ता और राजेश कुमार चंदेल ने परियोजना परिसर में पौधारोपण भी किया।

बिहार के बक्सर जिले के चौसा में अवस्थित 1320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना को एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) द्वारा निष्पादित किया गया है।

Previous Post

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

Himachal Now

Himachal Now

Latest News

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया
Himachal

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

by Himachal Now
September 14, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बिहार में अवस्थित 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना (बीटीपीपी) की...

Read more
एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

September 13, 2026
एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव एवं सामाजिक कलंक को समाप्त करना सामूहिक जिम्मेदारी – अनुपम कश्यप

एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव एवं सामाजिक कलंक को समाप्त करना सामूहिक जिम्मेदारी – अनुपम कश्यप

September 11, 2026
सेजिस ने मनाया 31वाँ स्थापना दिवस

सेजिस ने मनाया 31वाँ स्थापना दिवस

September 9, 2026
महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर निष्काम सृजन फाउंडेशन की कार्यशाला

महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर निष्काम सृजन फाउंडेशन की कार्यशाला

September 7, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

September 14, 2026
एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

September 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In