आशा बैठी वीरभद्र सिंह की सीट पर
शिमला, 2 अगस्त :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सदन के भीतर बैठने का सिटिंग प्लान भी बदल गया। यह सिटिंग प्लान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन के कारण बदला। इसके अंतर्गत वीरभद्र ङ्क्षसह की सीट पर आशा कुमारी और मुख्य सचेतक की कुर्सी पर बिक्रम ङ्क्षसह जरयाल के बैठने की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का अचानक निधन हो गया था। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार ने मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में सचेतक बिक्रम ङ्क्षसह जरयाल और उप-मुख्य सचेतक का परिचय करवाया। उन्होंने दोनों नेताओं को इसके लिए शुभकामनाएं भी दी।
एसजेवीएन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आयोजित
शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन के मार्गदर्शन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार एसजेवीएन 27...
Read more








