सोलन : हिमाचल प्रदेश में भी आप का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है और अब हिमाचल में भी तेजी से आप ने दोनों दलों में सेंधमारी शुरू कर दी है। बीबीएन पंजाब का सीमावर्ती क्षेत्र है जिसके चलते भारी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।
पहले प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मपाल चौहान ने आप ज्वाईन की। इसके बाद राष्ट्रीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी जो कि पिछले लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे, उन्होंने आप का दामन थामा। अब भाजपा एसटी सैल के जिला उपाध्यक्ष हरविंद्र सिंह हैप्पी ने 200 परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
हैप्पी दून भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी की निकटवर्ती पंचायत गुल्लरवाला के निवासी हैं और विधायक के खासमखास रहे हैं। रविवार को पूजा पैलेस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिदत्त शर्मा की अगुवाई में हरविंद्र सिंह हैप्पी ने 200 परिवारों के साथ आप का दामन थामा।
हरविंद्र सिंह हैप्पी ने कहा कि वह और उनका परिवार पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़े थे लेकिन पार्टी ने उनकी कदर नहीं की।
मुख्यमंत्री ने की चिकित्सकों के लिए इन्सेंटिव पॉलिसी लाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय छात्र संघ आईजीएमसी के वार्षिक समारोह ‘स्टीमुल्स’ की अध्यक्षता की प्रदेश के पांच चिकित्सा महाविद्यालय होंगे विश्व...
Read more









