रामपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रामपुर की ग्राम पंचायत डंसा के नोगी धार गॉव में एक व्यक्ति से महिला के सर पर कुल्हाड़ी से वार किया। जानकारी के अनुसार क्रिकेट खेलने को लेकर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी के वार से विरोध कर रही एक महिला का सिर फोड़ दिया। गनीमत ये रही कि महिला की जान बच गई। जिसके बाद व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छंबिन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला नोगीधार के तमैसू ढाँक पर स्थित खेल मैदान का है जहां कई वर्षों से क्षेत्र के बच्चे क्रिकेट खेल खेलते हैं। इस जमीन पर धार गांव के सेवक राम का कब्जा है। सेवक राम लंबे समय से बच्चों को इस जमीन पर क्रिकेट खेलने से रोक रहा था। पहले भी 2-3 बार मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसी बीच शनिवार को जब बच्चों को रोक जा रहा था तो धार गॉव की महिला मंडल प्रधान और सचिव बच्चों के पक्ष में तमैसू पहुंची। इस दौरान सेवक राम कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था। इस बीच महिलाएं बच्चों के समर्थन में सेवक राम के साथ बहस करने लगी। इस पर एक बच्चा अपने मोबाईल में सारी वारदात की वीडियो बना रहा था। बहस ज्यादा बड़ी जब सचिव सेवक राम को समझ रही थी तो इसी बीच महिला मंडल प्रधान तैश में आकर बोली कि ये जमीन तेरी नहीं सरकारी है और बच्चे खेलेंगे। इसके बाद उसने बच्चे से कहा कि कैमरे में सब रिकॉर्ड करो। इस पर सेवक राम आपा खो गया और सीधा कुल्हाड़ी उठाकर मंडल सचिव और प्रधान के सिर पर वार कर दिया। जो वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
कुल्हाड़ी के वार से महिला मंडल धार की सचिव नारा देवी के सिर पर गंभीर चोटें पहुंची हैं। इसके इलावा महिला मंडल प्रधान राम प्यारी को भी मामूली चोट लगी। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।