• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, April 17, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

नागरिक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला हिमाचल पथ परिवहन निगम महाप्रबंधक से

Himachal Now by Himachal Now
December 22, 2022
in Himachal
0
नागरिक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला हिमाचल पथ परिवहन निगम महाप्रबंधक से
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : शिमला नागरिक सभा की टूटू इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल एचआरटीसी टैक्सियों, टेम्पो ट्रेवलर के संचालन व बस किराए तथा लोकल बस सेवा शुरू करने आदि के संदर्भ में हिमाचल पथ परिवहन निगम महाप्रबंधक श्री पंकज सिंघल व डिप्टी डिविजनल मैनेजर श्री देवा सेन नेगी से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मांग – पत्र के संदर्भ में सोमवार तक ठोस निर्णय लिया जाएगा व नागरिक सभा की मांगों को पूर्ण किया जाएगा। नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज होगा। प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र मेहरा, बालक राम, रंजीव कुठियाला, राम प्रकाश, राकेश कुमार, दर्शन लाल,कपिल नेगी, प्रताप चंद, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, विमल कुमार व शब्बू आलम आदि शामिल रहे।

नागरिक सभा सह संयोजक विजेंद्र मेहरा, टूटू इकाई अध्यक्ष राहुल चौहान, सचिव हेमराज चौधरी, उपाध्यक्ष टेक चंद व सह सचिव विक्रमजीत सिंह प्रिंस ने कहा है कि शिवनगर टूटू से माल रोड़ सीटीओ तक की एकमात्र टैक्सी सेवा का रूट बदलकर शिवनगर से ओल्ड बस स्टैंड शिमला किया जा रहा है। यह कदम जनता विरोधी है व इस से माल रोड़ सीटीओ जाने वाले सीनियर सिटिजन, महिलाओं, बच्चों सहित आम जनता को नुकसान होगा। इस कदम पर तुरन्त रोक लगाई जाए व टैक्सी का संचालन यथावत किया जाए। टूटू शिमला नगर निगम के परिधि में आने वाला सबसे बड़ा उपनगर है। जनसंख्या के दृष्टिकोण से टूटू व मज्याठ वार्डों के लिए एकमात्र टैक्सी सेवा के अलावा एक अन्य अतिरिक्त एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू की जाए। टूटू को छोड़कर शिमला शहर के अन्य बड़े कस्बों के लिए दो या दो से ज़्यादा टैक्सियां लगाई गई हैं तो फिर टूटू से ही यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला का सबसे बड़ा उपनगर होने के बावजूद भी टूटू क्षेत्र एचआरटीसी लोकल बस सेवा से पूरी तरह वंचित है। यहां के लिए एक भी लोकल बस नहीं चल रही है जबकि शिमला शहर के लगभग हर क्षेत्र के लिए लोकल बसों का प्रबंध है। 6 अक्तूबर 2022 को भी इन मांगों को प्रबंध निदेशक के समक्ष रखा गया था परन्तु दो महीने बीतने के बावजूद भी इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि तुरन्त प्रभाव से हर एक घण्टे में एक एचआरटीसी बस सेवा शिवनगर व दूसरी बस सेवा जतोग से टूटू होते हुए ओल्ड बस स्टैंड शिमला व वाईसवर्सा शुरू की जाए। यह बस सेवा बच्चों की स्कूल टाइमिंग के मध्यनज़र सुबह सवा सात बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक हो।

उन्होंने कहा है कि पूरे शिमला शहर में एचआरटीसी टेम्पो ट्रेवलर व टैक्सियों के किराए में की गई भारी वृद्धि अनुचित है। यह किराया वृद्धि 60 प्रतिशत से भी ज़्यादा है। सीटीओ से विजयनगर व शिवनगर तक इस सेवा का किराया 30 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है तथा टूटू से 40 रुपये किराया वसूला जा रहा है जोकि किसी भी रूप में मान्य नहीं है। इसी तरह शिमला शहर के अलग – अलग क्षेत्रों में इस सेवा में भारी किराया वृद्धि की गई है। इस किराया वृद्धि से जहां एक ओर यात्रियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा वहीं दूसरी ओर किराया वृद्धि से इस सेवा का संचालन बुरी तरह प्रभावित होगा क्योंकि भारी किराया वृद्धि से आम जनता इन टेम्पो ट्रेवलर व टैक्सियों में सवारी नहीं करेगी। कम सवारियों के कारण अंततः यह सरकारी सेवा बन्द करनी पड़ेगी जिस से बुजुर्गों,महिलाओं व बच्चों सहित आम जनता को भारी नुकसान होगा। किराए में 60 प्रतिशत से ज़्यादा वृद्धि होने पर सवारियों की संख्या गिरना शुरू हो चुकी है क्योंकि शिमला शहर की कामकाजी जनता के पास इतने आर्थिक साधन नहीं हैं। इसलिए एचआरटीसी प्रबंधन को यह किराया वृद्धि तुरन्त वापिस लेनी चाहिए।

Previous Post

कांग्रेस की यह सरकार हिटलर की सरकार : नंदा

Next Post

शिमला के इन 5 वार्डों के लिए मतदाता सूचियों को तैयार करने के आदेश जारी…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
शिमला के इन 5 वार्डों के लिए मतदाता सूचियों को तैयार करने के आदेश जारी…..

शिमला के इन 5 वार्डों के लिए मतदाता सूचियों को तैयार करने के आदेश जारी.....

Latest News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए
Breaking

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

by Himachal Now
April 17, 2026
0

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की...

Read more

पंचायती राज चुनावः मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

April 17, 2026
पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर….

पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर….

April 9, 2026
हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

April 7, 2026
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

April 17, 2026

पंचायती राज चुनावः मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

April 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In