• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, May 10, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मुख्यमंत्री ने नाचन विधानसभा में धनोटू पुलिस थाने का लोकार्पण किया

Himachal Now by Himachal Now
March 1, 2022
in Himachal
0
मुख्यमंत्री ने नाचन विधानसभा में धनोटू पुलिस थाने का लोकार्पण किया
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र के धनोटू में पुलिस थाने का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुलिस थाना सुंदरनगर, गोहर, नेर चौक, जंजहैली और मनाली के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर बेहतर यातायात प्रबंधन की सुविधा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह पुलिस थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में बहुत सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नाचन क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। धनोटू में खण्ड विकास कार्यालय खोला गया है और विकास खंड के अंतर्गत आने वाली 32 पंचायतें इससे लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए गोहर और धनोटू में दो खण्ड विकास कार्यालय कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धनोटू में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह भी बन रहा है और क्षेत्र में सड़कों के बेहतर और उचित निर्माण और रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए धनोटू में लोक निर्माण उपमंडल खोला गया है। उन्होंने कहा कि धनोटू-रोहंगलू सड़क के उन्नयन कार्य पर 18.66 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक भी अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित हैं जो एक समर्पित निर्वाचित प्रतिनिधि की निशानी है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि गोहर में 45.57 करोड़ रुपये से अटल आदर्श विद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और चैल चौक और आसपास के गांवों के लिए 30.74 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 8.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर चैल-मावी सेरी सड़क के उन्नयन का कार्य भी प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धनोटू थाने के भवन के निर्माण के लिए बजट का पर्याप्त प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 135 पुलिस थाने हैं और 30 करोड़ रुपये व्यय कर 15 नए थानों के भवनों के निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस देश के सबसे अनुशासित पुलिस बल में से एक है और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस कलर टी.वी. के हुनरबाज कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाकर संगीत जगत में अपना नाम रोशन रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और कार्यक्रमों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए नाबार्ड के तहत चंबी से भूर तक मल निकासी योजना के कार्य को शीघ्र ही शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने नए खुले पुलिस स्टेशन के लिए शीघ्र ही एक वाहन उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई भी दी।

नाचन के विधायक विनोद कुमार ने इस थाने को क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में पिछले लगभग चार वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 20 शिक्षण संस्थानों के स्तरोन्नयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त दिया। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों को भी विस्तारपूर्वक बताया।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि यह थाना क्षेत्र के लोगों को बेहतर पुलिस सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित करेगा।

मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सहित अन्य गणमान्य लोग शिमला से तथा डीआईजी मंडी मधुसूदन, लेख राज राणा, सोहन सिंह ठाकुर, नरेंद्र भंडारी इस अवसर पर धनोटू में उपस्थित थे।

Previous Post

जोश ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लॉन्च किया हैशटैग महाशिवरात्रि 2022

Next Post

कोरोना अप्डेट्स : प्रदेश में आज एक की मौत, 53 नए मामले

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
कोरोना अप्डेट्स : प्रदेश में आज एक की मौत, 53 नए मामले

कोरोना अप्डेट्स : प्रदेश में आज एक की मौत, 53 नए मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…
Breaking

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

by Himachal Now
May 9, 2025
0

शिमला: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पहले सरकार ने आम लोगों की जेब पर बोझ डालते हुए बसों का किराया...

Read more
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025
कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

May 6, 2025
प्रदेश मंत्रिमंडल की लगातार दूसरे हुई बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय……

प्रदेश मंत्रिमंडल की लगातार दूसरे हुई बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय……

May 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In