शिमला : नगर निगम चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना रोड़मैप तैयार कर लिया है। पार्टी ने चुनावों के लिए अलग अलग कमेटियां बनाया है। चुनावों के समय अहम रोल अदा करने वाली मीडिया मैनजमेंट समिति का गठन किया है। इस समिति में जिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण के महासचिव और मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा को भी प्रदेशाध्यक्ष ने उनका कामकाज देखकर अहम स्थान दिया है। राजेश वर्मा काफी समय से सोशल मीडिया पर भी उम्दा तरीके से कांग्रेस पार्टी का कार्य करते नजर आ रहे थे और पिछले मध्यवर्ती चुनावों में भी उन्होंने पार्टी के कामकाज में काफी योगदान दिया था। जिसका ईनाम भी प्रदेशाध्यक्ष ने उनको मीडिया मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण समिति में साथ देकर दिया है। वह इकलौते ऐसे किसी जिला के पदाधिकारी है जिनकों जिला का पदाधिकारी होने के बावजूद प्रदेश स्तर की मीडिया मैनेजमेंट समिति में जगह मिली है। राजेश वर्मा ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, महासचिव रजनीश किमटा, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी वह सभी शीर्ष नेतृत्व का इस नियक्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।