रामपुर : हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रामपुर में पुलिस ने 10 लाख के गहनों की चोरी के आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।
याद रहे रामपुर थाना में कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के गहने चुराने की शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बॉबी कृष्ण (पंगतु) निवासी पांगी को गिरफ्तार किया है। साथ ही गहनों की खरीद फरोख्त करने वाले 5 लोगों को भी जेवरों के साथ पकड़ा है। ये खरीद फरोख्त करने वाले भी रामपुर के ही बताए जा रहे हैं, जबकि इनमें से एक महिला लुहरी से है। अब पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है कि कहीं इनकी और अन्य चोरियों में संलिप्तता तो नहीं है।
जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...
Read more









