शिमला : सासंद प्रतिभा सिंह ने आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर घोर निराशा प्रकट करते हुए इसे पूरी तरह दिशाहीन बताया है।उन्होंने कहा है कि बजट में ऐसा कोई भी प्रस्ताव नही है जिससे आम व मध्यम वर्ग के लोगों को बढ़ती महंगाई से कोई राहत मिल सकें।
आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की घोर उपेक्षा की गई है।उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिये कोई ठोस बजट आवंटित किया जाता पर ऐसा कुछ नही हुआ है।मंडी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का भी इस बजट में कोई उल्लेख नही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है इस बजट से देश मे बेरोजगारी के साथ साथ महंगाई बढ़ेगी।उन्होंने बजट को महज आंकड़ों का एक दस्तावेज बताया है जो कभी भी लक्षित विकास दर को हासिल नही कर पायेगा।
जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...
Read more









