कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में सर्दियां आते ही आगजनी की घटनाएं सामने आती है। चम्बा के बाद अब कुल्लू घाटी में दो मकान आग से राख हो गए, जिसमें 4 गरीब परिवार बेघर हो गए।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बसौल ग्राम पंचायत मुहन तहसील आनी जिला कुल्लू में आग लगने की घटना 2 कच्चे मकान (18 कमरे) पूरी तरह जल कर राख हो गए। इसमें 4 परिवार बेघर हो गए। प्रशासन ने धर्म सिंह पुत्र कुम्भ दास, लगाएं राम पुत्र राम सिंह व बहुत राम पुत्र राम सिंह को 5000- 5000 रुपए तथा खेम चंद पुत्र लाल दास को 20000 रुपए राहत राशि प्रदान की है। जिला प्रशासन ने घटना स्थल पर फायर टीम और पुलिस को तैनात किया है।
जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...
Read more









