मंडी : हिमाचल सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत बुधवार दोपहर अचानक खराब हो गई। ऐसे में उन्हें आनन- फानन में जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। हालांकि, यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है। महेंद्र सिंह की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जोनल अस्पताल मंडी पहुंच कर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मंडी शहर के बिजनी रेस्ट हाउस में मौजूद थे और वहां उन्हें दोपहर के समय अचानक चक्कर महसूस होने लगा। जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। जोनल अस्पताल मंडी के एमओएच डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने फोन के माध्यम से बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बीपी और सीटी स्कैन की जांच की गई है, जिसके बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित दौरे के लिए पिछले तीन दिन से यहां डेरा डाल रखा है। तैयारियों को लेकर वह प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। कुछ दिनों से उनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है। इससे चलने फिरने में थोड़ी दिक्कत आ रही थी। यूरिक एसिड के साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत होने पर अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जोनल अस्पताल मंडी के मेडिसिन विशेषज्ञ डा. सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।
जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...
Read more









