कांग्रेस अपनी गलतियों को भाजपा के सर मांडने का प्रयास कर रही है
शिमला ; भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस बेतुके मुद्दों पर लगातार वाक आउट कर रही है, कांग्रेस केवल एक पोलिटिकल स्टंट पार्टी बन कर रह गयी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई मुद्दा, नीति है और ना ही कोई नेता, वर्तमान समय मे कांग्रेस के हर ज़िले से एक मुख्यमंत्री उम्मीद्वाय है।
कांग्रेस द्वारा कल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जिससे कांग्रेस का ही मज़ाक बन कर रह गया, कांग्रेस के 3 विधायक इस समय विधानसभा में अनुपस्थित रहे , एक नेते की तबीयत खराब थी हम समझ सकते है पर बाकी दो नेते क्या अपने नेतृत्व के साथ नहीं थे।
उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण विश्वश है और जिस प्रकार से हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है उससे 2022 में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार हिमाचल प्रदेश में रिपीट करेगी।
उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मियों का मुद्दा है वह कांग्रेस की कुनीति की उपज है, कांग्रेस शासनकाल में 2015 में पुलिस भर्ती के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई थी और अब कांग्रेस अपनी गलतियों का ठीकरा बीजेपी सरकार पर फोड़ रही है। सदन से वॉकआउट कर कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस के समय में पुलिस जवानों के लिए भर्ती के बाद आठ साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही वित्तीय लाभ जारी किए जाते थे, ये काला कानून कांग्रेस की देन है और अन्य अनुबंध कर्मियों से इन पुलिस कर्मियों का कॉन्ट्रैक्ट बिल्कुल अलग है।
हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...
Read more