हिमराल ने गहरा दुख प्रकट किया
शिमला : राजधानी शिमला के साथ लगते सवाक्यार गांव नोटिखड्ड के समीप भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कथेरघाट के भगत राम की दबने से मौत हो गई, जबकि प्लग का आदम चंद व खूब का मानसी लाल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आइजीएमसी में भर्ती किया गया है। प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10000 रुपए व घायलों को 5000 रुपए की राहत राशि प्रदान की है

उधर प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बसन्तपुर के सवाक्यार मे डीजीब्यार में कार्यरत लेबर के रूप मे कार्य कर रहे डोमैहर पंचायत के तीन मजदूरो का कार्य के दौरान मलवा ढांक गिरने से एक कि मौत होने पर गहरा दुख प्रकट किया है इस हादसे में दो अन्य घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी उन्होंने की है।
हिमराल ने जिला प्रशासन से मारे गए श्रमिक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने व घायल श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा देने की मांग भी की है।