• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, September 10, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

शिमला में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों के करीब 50 संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय का घेराव…

Himachal Now by Himachal Now
November 29, 2021
in Breaking
0
शिमला में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों के करीब 50 संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय का घेराव…
0
SHARES
70
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक के तीसरे दिन सोमवार को भी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। एक दिन पहले जहां पुलिस कांस्टेबलों ने मुख्यमंत्री आवास ओकओवर को घेरा, वहीं सोमवार को राज्य सचिवालय के गेट पर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों के करीब 50 संगठनों के हजारों कार्यकर्ता उमड़ आए। कई कर्मचारी संगठन जेसीसी की तर्ज पर मांगों का समाधान करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच कर्मचारियों ने राज्य सचिवालय का घेराव करने की कोशिश भी की। पुलिस ने शिमला से संजौली जाने वाली प्रमुख सड़क को लोहे के गेट से बंद कर दिया तो यहां संघ से जुडे़ कामगार गेट को धक्का देकर खोलने लगे। उनका पुलिस जवानों से टकराव हो गया। पुलिस ने भीड़ को अंदर जाने से रोका तो झड़प में संघ के तीन नेता घायल हो गए।

घायल भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री यशपाल हेटा को आईजीएमसी में दाखिल करने की नौबत तक आ गई। दो अन्य महिलाओें को भी चोटें आईं। इसके बाद यहां विरोध-प्रदर्शन और भी उग्र हो गया। धरने को उग्र होता देख मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री मंडी के धर्मपुर में थे। मुख्यमंत्री ने इन नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने को कहा तो सात प्रतिनिधि मुख्य सचिव से मिलने सचिवालय बुलाए गए। कुछ देर तक बाहर खड़े रहे संघ के इन नेताओं ने मुख्य सचिव के कक्ष में जल्दी नहीं बुलाने पर भीतर ही नारेबाजी शुरू कर दी। फिर मुख्य सचिव ने इन्हें दोबारा बुलाया। बाहर सरकार के खिलाफ भाषण और नारेबाजी चलती रही। मुख्य सचिव ने संघ से जुडे़ मजदूर नेताओं के समर्थन में समिति कक्ष में लंबी बातचीत की।
प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को नहीं मानने और लाठीचार्ज से मजदूरों की आवाज कुचलने के आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। वहीं, धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ देर के लिए टॉलैंड-संजौली मुख्य मार्ग का गेट बंद कर आवाजाही रोक दी, जिससे जाम लग गया। कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान से लिफ्ट बाया हिमलैंड और टॉलैंड से छोटा शिमला तक रैली निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लिफ्ट के पास रोक दिया गया, वे सचिवालय नहीं पहुंच पाए। इस विरोध-प्रदर्शन के बीच शिमला में सर्कुलर रोड के एक हिस्से से वाहनों की आवाजाही करीब ढाई घंटे तक बाधित रही। अपना विरोध दर्ज करने के लिए प्रदेश भर से मजदूर संघ के कार्यकर्ता 12 बजे के बाद यहां जुटने शुरू हो गए थे। यहां पौने पांच बजे तक प्रदर्शन होता रहा।
श्रमिक प्रतिनिधियों ने सरकार से बातचीत हो जाने की सूचना दी तो पौने पांच बजे प्रदर्शनकारियों ने घरों का रुख किया। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा और अन्य प्रतिनिधियों ने खुले मन से बात की। उन्होंने कहा कि चार-पांच बड़ी मांगों पर बात हुई है। सरकार की कई सीमाएं हैं। इस बारे मेें सोच-समझकर निर्णय होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक-दो सप्ताह में इनसे बात करेंगे।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें
आशा वर्करों, आंगनबाड़ी, आउटसोर्स, सिलाई-कढ़ाई कर्मचारी चाह रहे हैं कि उन्हें सरकार के नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर वित्तीय लाभ दिए जाएं। बोर्डों-निगमों के कर्मचारी भी विभागीय मुलाजिमों की तरह वेतन, भत्तों और पेंशन के लाभ मांग रहे हैं। निजी क्षेत्र के कर्मचारी वेज बोर्ड की शर्तों को ठीक से लागू करवाने के लिए अड़े हैं।

Previous Post

राज्य सरकार प्रदेश को देश का सबसे पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए कृतसंकल्पः मुख्यमंत्री

Next Post

आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
-: आज का पञ्चांग(Panchang) : –

आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस
Himachal

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

by Himachal Now
September 9, 2025
0

शिमला : पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था सेजेस (SAGES) ने आज अपना 30वाँ स्थापना दिवस बड़े...

Read more
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

September 8, 2025
कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

September 7, 2025
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

September 9, 2025
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In