लाहौल स्पिति में ऑल्टो दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत, एक अन्य घायल
शिमला, 1 अगस्त :
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पिति में एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है, जिसे उपचार के लिए कुल्लू जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे एक ऑल्टो कार एचपी 41-1381 शूलिंग गांव के करीब रोपसंग नाले में गहरी खाई में गिर गई। इसमें पिन वेली के ताशी दोरजे की मौत हो गई, जबकि उरगेन पासांग गंभीर रूप से घायल है।
एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए कई बड़े फैंसले,महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां, विशाल सूद बने हिमाचल अध्य्क्ष
हिमाचल के अध्यक्ष-विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना,बने*जम्मू- कश्मीर के अध्यक्ष-मीर आफताब, धरणी ने कहा:- जुड़े हर साथी को सामाजिक...
Read more