ऊना : हिमाचल प्रदेश में ऊना बस स्टैंड से एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है। महिला पिछले सात-आठ महीनों से घर से लापता बताई जा रही थी। मृतक महिला की पहचान हरविंद्र कौर 37 पत्नी स्व. स्वर्ण सिंह निवासी अत्ती तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना बस स्टैंड पर उक्त महिला को अचानक ही चक्कर आया और वह नीचे गिर पड़ी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बाबत एएसपी प्रवीण धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की मृत्यु के कारण का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जगदीश कश्यप की दो पुस्तकों ….. कहानी संग्रह “उम्मीद” और कविता संग्रह “सच कह दूं तो चलूं” का लोकार्पण
शिमला : हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी के सहयोग से आज शिमला के...
Read more









