रामपुर बुशैहर : मंडी ससंदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से मिले जन समर्थन पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाजपा व मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ अपना वोट करना है।उन्होंने कहा है कि यह चुनाव परिणाम देश प्रदेश में भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा।
अपने निवास स्थान रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की साथ एक संवाद में प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह चुनाव एक तरफ भाजपा का धन बल और दूसरी तरह कांग्रेस के जनबल के बीच हो रहा है।उन्होंने कहा कि हमेशा ही जनबल धनबल पर भारी पड़ा है।भाजपा अपनी हार देखकर पूरी तरह बौखलाहट में है।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल की प्रसंसा करते हुए कहा कि मतदान तक इस मनोबल में कोई भी कमी नही होनी चाहिए।भाजपा कोई भी षड्यंत्र रचते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर सकती है।उन्हें भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नही होने देना है।उन्होंने बूथ पदाधिकारियों से अपने अपने बूथ पर भाजपा के मतदाताओं पर किसी भी दवाब पर कड़ी नज़र रखने को कहा।
प्रतिभा सिंह ने लोगों का पूर्व में दिए गए उन्हें सहयोग व समर्थन के लिये आभार व्यक्त करते हुए इस चुनाव में उन्हें वोट देने कि अपील की।उन्होंने कहा कि रामपुर बुशैहर स्व.वीरभद्र सिंह की जन्मस्थली व मड़ी संसदीय क्षेत्र कर्मस्थली रही है।आज भले ही वीरभद्र सिंह उनके बीच नही है पर उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।उन्होंने कहा कि जो प्यार और स्नेह का पथ वीरभद्र सिंह ने उन्हें दिखाया है वह सदैब उस का अनुसरण करते हुए ताउम्र उनकी व प्रदेश की सेवा के प्रति समर्पित रहेंगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुद्दे है जिनपर लोगों को सरकार के खिलाफ अपना मत देना है।उन्होंने कहा कि कोरोना के इस काल मे प्रदेश सरकार ने किसी भी वर्ग को न तो कोई राहत ही दी और न ही उन्हें कोई सहायता।आज प्रदेश में पिछले दो सालों से पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह ठप्प पड़ा है।इससे जुड़े ट्रांसपोर्टर व अन्य कारोबारियों को बैंकों के दवाब का सामना करना पड़ रहा है।सरकार ने किसी को भी कोई राहत नही दी है।उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है और उनकी जीत भाजपा की आंख व कान खोलने के लिये बहुत ही जरूरी है।
हिमाचल में तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध, पाकिस्तान को ड्रोन देने से नाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र से उठाई मांग
शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के...
Read more