शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हरियाणा के 46 ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश में कार्य करने वाले हरियाणा राज्य के पंजीकृत मतदाताओं को 30 अक्तूबर, 2021 को विशेष वैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। दैनिकभोगी कर्मचारियों के लिए भी विशेष वैतनिक अवकाश होगा।
हरियाणा राज्य के मतदाता जो हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हैं और हरियाणा के 46 ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के अधिकारी हैं, उनको सम्बन्धित अधिष्ठाता अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा और उसे प्रस्तुत करने पर कर्मचारी को विशेष वैतनिक अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है।
हिमाचल में आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
दिव्यांगजन मतदाताओं की संख्या में वर्ष 2019 के मुकाबले 52.63 प्रतिशत की वृद्धि : मनीष गर्गशिमला : मुख्य निर्वाचन अधिकारी...
Read more