• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, May 10, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

महिला आयोग मानव तस्करी के मामलों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा ;…. महिलाएं इस नंबर पर करें शिकायत

Himachal Now by Himachal Now
October 4, 2021
in Breaking, Himachal
0
महिला आयोग मानव तस्करी के मामलों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा ;…. महिलाएं  इस नंबर पर करें शिकायत
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महिलाएं व्हाट्सएप नंबर 9459886600 पर करा सकती हैं शिकायत दर्ज

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों की तस्करी पर आयोग विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। इसके अलावा दिव्यांग महिलाओं के अधिकारों पर भी जागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने खुशी जताई कि शिक्षण संस्थानों में छात्राएं खुद को महिला- जागरूकता मुहिम से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के व्हाट्सएप नंबर 9459886600  पर महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

डॉ. डेज़ी ठाकुर उमंग फाउंडेशन द्वारा मानवाधिकार संरक्षण पर शुरू की गई साप्ताहिक ऑनलाइन श्रंखला की तीसरी कड़ी में “महिला अधिकार संरक्षण में राज्य मानवाधिकार आयोग की भूमिका” विषय पर बतौर मुख्य वक्ता व्याख्यान दे रही थीं। गूगल मीट पर हुए कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और डॉ. डेजी ठाकुर ने उनके सवालों के जवाब भी दिए।
उन्होंने कहा कि समाज में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव और यौन उत्पीड़न को लेकर पुरुषों और महिलाओं दोनों को जागरूक किया जा रहा है। आयोग में अधिकतर शिकायतें घरेलू हिंसा के बारे में आती हैं। वर्ष 2020- 21 में लगभग 400 शिकायतों का निपटारा किया गया। अभी भी 450 शिकायतें विचाराधीन हैं। ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के आते हैं।

आयोग शिकायतों की सुनवाई के लिए नियमित कोर्ट लगाता है और उचित आदेश पारित करता है। इसके अतिरिक्त गांव से लेकर शहरों तक जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं और पुरुषों दोनों को महिला अधिकारों के बारे में जागरूक करता है। आयोग में शिकायत दर्ज कराने या मीडिया रिपोर्टों पर स्वयं  संज्ञान लेने के बाद बिना किसी वकील की मदद के मुफ्त न्याय दिलाया जाता है।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों की तस्करी के संबंध में भी आयोग जागरूकता शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक आयोग में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन ऐसी घटनाओं से इनकार भी नहीं किया जा सकता। प्रो. श्रीवास्तव ने उन्हें बताया कि हिमाचल प्रदेश में असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और बिहार की आदिवासी महिलाएं तस्करी के माध्यम से लाकर उन्हें घरेलू नौकर बना दिया जाता है। उनके साथ यौन दुर्व्यवहार भी होता है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दृष्टिबाधित पीएचडी स्कॉलर मुस्कान नेगी ने सुझाव दिया कि आयोग को विकलांग महिलाओं की समस्याओं पर भी विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में इसे ध्यान में रखा जाएगा। 

घुमारवीं कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. रीता दीवान के इस सुझाव पर की महाविद्यालयों में आयोग को छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाना चाहिए, उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।
कार्यक्रम के संचालन से लेकर अन्य भूमिकाओं में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी के चार दिव्यांग शोधार्थियों – सवीना जहां, मुस्कान नेगी, प्रतिभा ठाकुर और मुकेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई। 

Previous Post

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता का वर्षिक कैलेण्डर, जाने कैलेण्डर, शारिरिक शिक्षा संघ ने की स्कूली खेलों के जल्द से जल्द ट्रायल करवाने की मांग…

Next Post

कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे : जयराम

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने लोगों का हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया

कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे : जयराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…
Breaking

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

by Himachal Now
May 9, 2025
0

शिमला: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पहले सरकार ने आम लोगों की जेब पर बोझ डालते हुए बसों का किराया...

Read more
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025
कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

May 6, 2025
प्रदेश मंत्रिमंडल की लगातार दूसरे हुई बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय……

प्रदेश मंत्रिमंडल की लगातार दूसरे हुई बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय……

May 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In