• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, September 29, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा

Himachal Now by Himachal Now
May 15, 2026
in Himachal
0
वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

4416 विद्यार्थियों को हिमाचल से बाहर बड़े संस्थानों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग

शिमला : समग्र शिक्षा ने वोकेशनल शिक्षा को रोजगार और उद्योगों से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की है। इसके तहत प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विभिन्न वोकेशनल ट्रेड्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रदेश से बाहर प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों, कंपनियों और होटल समूहों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत मौजूदा समय में करीब 4416 विद्यार्थियों को विभिन्न सेक्टर्स में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह पहली बार है कि समग्र शिक्षा वोकेशनल विद्यार्थियों को प्रदेश से बाहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में हाई-लेवल हैंड्स-ऑन एक्सपोजर और इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रहा है। इससे विद्यार्थी स्कूल शिक्षा के साथ-साथ वास्तविक कार्य वातावरण, आधुनिक तकनीकों और उद्योगों की कार्यप्रणाली से भी परिचित हो रहे हैं। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि समग्र शिक्षा वोकेशनल विद्यार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक कार्य संस्कृति और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ रहा है, ताकि वे भविष्य के बेहतर रोजगार अवसरों के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा की यह पहल विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी कौशल और व्यावहारिक अनुभव से भी परिचित करा रही है। समग्र शिक्षा मौजूदा समय में हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे अधिक 922 विद्यार्थियों को पीजीआई चंडीगढ़ से ट्रेनिंग दे रहा है।
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने स्कूली छात्रों को पीजीआई चंडीगढ़ में ऑन दी जॉब ट्रेनिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. विवेक लाल, डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय(IAS), एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजीव चौहान का विशेष आभार जताया है।
इसके अलावा समग्र शिक्षा आईटी-आईटीईएस के 713 छात्रों, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी में 672, टेलीकॉम में 435, कृषि में 391, रिटेल में 326, ऑटोमोटिव में 215, प्राइवेट सिक्योरिटी में 183, बीएफएसआई में 126, प्लंबिंग में 109, अपैरल में 92, ब्यूटी एंड वेलनेस में 79, इलेक्ट्रॉनिक्स में 78, फिजिकल एजुकेशन में 40 तथा फूड प्रोसेसिंग में 35 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहा है।

हिमाचल के वोकेशनल छात्रों को इन बड़े संस्थानों में दी जा रही ट्रैनिंग
इन विद्यार्थियों को उनके संबंधित ट्रेड्स के अनुसार प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र के विद्यार्थियों को Pioneer Agritech में, जबकि रिटेल सेक्टर के विद्यार्थियों को Adani Cements, Metro (RIL) तथा Elante Mall जैसे बड़े प्रतिष्ठानों में एक्सपोजर । ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों को TVS, Indo Farm तथा Sandhar Technologies में प्रशिक्षण मिल रहा है। पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी से जुड़े विद्यार्थियों को Orchid Hotels में ट्रेनिंग मिल रही है।

आईटी-आईटीईएस के विद्यार्थियों को Hopping Minds और Infutrix जैसी कंपनियों में प्रशिक्षण , जबकि प्लंबिंग ट्रेड के विद्यार्थियों को Regal Synthetic में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा। अपैरल सेक्टर के विद्यार्थियों को Sara Textiles तथा बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़े विद्यार्थियों को IndusInd Bank में प्रशिक्षण मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के विद्यार्थियों को Ellin Electronics, फूड प्रोसेसिंग के विद्यार्थियों को Regal Kitchen, ब्यूटी एंड वेलनेस के विद्यार्थियों को The Fashion Habib तथा प्राइवेट सिक्योरिटी ट्रेड के विद्यार्थियों को Hawks Security में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई । इसी प्रकार फिजिकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों को Morni Camps, हेल्थकेयर ट्रेड के विद्यार्थियों को PGI Chandigarh तथा टेलीकॉम सेक्टर के विद्यार्थियों को BSNL और Jio जैसी प्रमुख संस्थाओं में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्रदान की रही है। अधिकांश औद्योगिक संस्थान और कंपनियां चंडीगढ़ तथा उसके आसपास स्थित हैं, जहां विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य संस्कृति और इंडस्ट्री वातावरण का अनुभव प्राप्त होगा।
समग्र शिक्षा की यह पहल विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण और भविष्य के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पीजीआई में मेडिकल सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली से रूबरू हो रहे विद्यार्थी
देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGI) Chandigarh, में हेल्थकेयर सेक्टर के 922 विद्यार्थियों को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग देने की पहल भी समग्र शिक्षा द्वारा की गई है। इसके तहत हेल्थ केयर के छात्रों को मेडिकल शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के 233 विद्यार्थियों को 11 मई से 13 मई तक प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार कांगड़ा और चंबा के 234 विद्यार्थियों को 13 मई से 15 मई तक, शिमला, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति एवं कुल्लू के 252 विद्यार्थियों को 15 मई से 17 मई तक तथा सोलन और मंडी जिलों के 203 विद्यार्थियों को 17 मई से 19 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मरीज पंजीकरण, पर्ची बनाने, ओपीडी सेवाओं तथा अस्पताल प्रबंधन प्रणाली सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

Previous Post

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

जिला शिमला में 42 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध, देखिए सूची

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
जिला शिमला में 42 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध, देखिए सूची

जिला शिमला में 42 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध, देखिए सूची

Latest News

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा
Himachal

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

by Himachal Now
September 25, 2026
0

शिमला : लगभग एक महीने की लगातार कोशिशों और सभी आवश्यक सरकारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आज हम...

Read more
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

September 25, 2026
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

September 25, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

September 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

September 21, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In