शिमला : भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, ज़िला अध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर, सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब हरयाणा चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहेंगे।
बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा, त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग, पंच परमेश्वर सम्मेलन एवं पन्ना समितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपनी रणनीति तय करेगी।
स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की जगह अगले महीने की 15 जुलाई को, जाने वजह…..
शिमला : राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्रीय नेतृत्व...
Read more