

पदोन्नत 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनाती
राजस्व विभाग ने जारी किए आदेश
शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में पदोन्नति के बाद 15 नायब तहसीलदारों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ये सभी अधिकारी पहले कानूनगो पद पर कार्यरत थे और कुछ दिन पूर्व ये पदोन्नत हुए थे। अब इन्हें नायब तहसीलदार के रूप में विभिन्न स्थानों पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, बलवंत सिंह को सोलन-2 सर्कल, रणजीत सिंह को ठाकुरद्वारा (सिरमौर), स्वर्णा देवी को जुब्बल (शिमला) तथा रेखा को मंडलायुक्त कार्यालय शिमला (लैंड रिफॉर्म्स) में तैनाती दी गई है। इसी तरह सुरेंद्र सिंह को देहा, हीमा नंद को जालोग, संजीव शर्मा को विजिलेंस विभाग शिमला, जगत राम को सोलन-1 सर्कल और रविंदर सिंह को वासनी (सिरमौर) में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा श्याम सिंह को नैना टिक्कर (सिरमौर), बृज लाल को टिक्कर (शिमला), सूरत राम को नेरवा, हरिंदर सिंह को जांगला (शिमला) में तैनात किया गया है। वहीं शमशेर सिंह को वाकनाघाट (सोलन) और सेवा दास को दाडलाघाट (सोलन) सर्कल में नियुक्ति दी गई है।
सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए स्थल पर कार्यभार संभालें।









