• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

Himachal Now by Himachal Now
March 8, 2026
in Himachal
0
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शिमला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन की थीम ‘गिव टू गेन’ थी। संगठन के सभी स्तरों पर अलग-अलग परियोजनाओं और इकाईयों में कार्यरत महिला कर्मचारियों सहित सतलुज लेडीज़ क्लब के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन तथा उनकी धर्मपत्नी शैली शर्मा के साथ कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर बलजीत सिंह, विभागाध्यक्ष (मां.सं.) भी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र गुप्ता ने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनके व्यावसायिक विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा अपनी प्रतिबद्धता, नवाचार और सहयोगात्मक भावना से कार्यस्थल की सकारात्मक संस्कृति को सुदृढ़ बना रही हैं।

अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन की महिला कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यक्षेत्रों में निरंतर पेशेवर दक्षता, क्षमता और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संगठन की उपलब्धियों और विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान ने यह सिद्ध किया है कि महिलाओं का सशक्तिकरण संगठनात्मक उत्कृष्टता और सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध की योद्धा कैप्टन याशिका हटवाल त्यागी मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरक संभाषण में अपनी प्रेरणादायक यात्रा का उल्लेख किया और लोगों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में पराक्रम, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में एक बाह्य अनुभवात्मक अध्यययन सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व, पराक्रम, आपसी सहयोग और टीम भावना को सुदृढ़ करना था।

इस कार्यक्रम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम, ‘गिव टू गेन’ के संदेश को और सुदृढ़ किया, जिसमें इस पर बल दिया गया कि जब हम योगदान देते हैं, तो हमें लाभ प्राप्त होता है। इस कार्यक्रम में सभी को एक साथ लेकर समावेशी समाज बनाने के लिए मिलकर कार्य करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Previous Post

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

Next Post

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

Latest News

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
Himachal

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

by Himachal Now
March 9, 2026
0

झाकड़ी: भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन की टीम को 150 बिलियन यूनिट...

Read more
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

March 8, 2026
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

March 7, 2026
पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

February 28, 2026
नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

March 9, 2026
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

March 8, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In