• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, November 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

वोट हमारा मौलिक अधिकार, एसआईआर से लोकतंत्र होगा और मजबूत, घुसपैठियों को वोट का अधिकार देश के साथ धोखा” : डॉ. राजीव बिंदल

Himachal Now by Himachal Now
January 28, 2026
in Himachal
0
वोट हमारा मौलिक अधिकार, एसआईआर से लोकतंत्र होगा और मजबूत, घुसपैठियों को वोट का अधिकार देश के साथ धोखा” : डॉ. राजीव बिंदल
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

“मोदी सरकार की सौगातों से हिमाचल को मिल रहा विकास, कांग्रेस केवल श्रेय लेने की होड़ में लगी”

सोलन : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन द्वारा सोलन के ऐतिहासिक माल रोड पर चुनाव आयोग द्वारा लोकतंत्र की मजबूती के लिए किए जा रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने यह संदेश दिया कि वोट हमारा मौलिक अधिकार है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदान में छिपी हुई है। यह सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का लक्ष्य होना चाहिए कि कोई भी जायज व्यक्ति वोट बनने से न छूटे और कोई गलत व्यक्ति वोट न बनवा सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केवल भारतीय नागरिक का ही वोट बनना चाहिए। जो घुसपैठिए भारत के संसाधनों पर डाका डाल रहे हैं, उन्हें वोट का अधिकार देना देश और प्रदेश के साथ अन्याय और धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा एसआईआर का विरोध करना उनकी तुष्टीकरण की राजनीति और मानसिकता को उजागर करता है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि 2026 की गणतंत्र दिवस परेड ने दुनिया को हतप्रभ कर दिया। भारत की सामरिक शक्ति और स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन विश्व के लिए आश्चर्य का विषय रहा। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट देश के आर्थिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे करोड़ों रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा वस्त्र, लघु उद्योग, हथकरघा, मत्स्य पालन, कृषि और बागवानी के क्षेत्र में निर्यात को नई गति मिलेगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि जब वैश्विक आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है, ऐसे समय में मोदी जी द्वारा किए जा रहे कूटनीतिक समझौते भारत को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बना रहे हैं। इसके लिए समस्त भारतवासी प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करते हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश को विकास के लिए निरंतर अरबों रुपए की सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल में सड़क निर्माण हेतु लगभग 2500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराकर दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों के जीवन को सुगम बनाया गया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों को चंडीगढ़ और दिल्ली से जोड़ने के लिए छैला से ओच्छघाट सड़क को बेहतरीन बनाने हेतु 200 करोड़ रुपये की मंजूरी मोदी सरकार एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई है। यह हिमाचल के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मंत्री गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों की सराहना की।
डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह मोदी जी का आभार व्यक्त करने के बजाय श्रेय लेने की होड़ में लगी हुई है। इस 200 करोड़ की राशि लाने में कांग्रेस सरकार का कोई योगदान नहीं है, यह शत-प्रतिशत भाजपा की देन है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के सुधार से लाखों सेब उत्पादकों को भारी आर्थिक लाभ होगा और आवागमन बेहतर होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंचायतीराज चुनावों को लटकाने और भटकाने का काम किया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद संभवतः अप्रैल माह में चुनाव होंगे। भाजपा का स्पष्ट मत है कि जब तक चुनाव नहीं होते, तब तक वर्तमान में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को ही अधिकृत किया जाना चाहिए। वार्ड पंच, उप-प्रधान, प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य चुनावों तक कंटीन्यू रहें, यही लोकतंत्र के हित में है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की नियुक्ति से स्कूलों व पढ़ाई को नुकसान होगा, इसलिए भाजपा मांग करती है कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को ही चुनाव तक जारी रखा जाए।

Previous Post

हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, एक को सचिवालय में रिपोर्ट करने के आदेश, देखिए सूची…..

Next Post

हिमाचल के स्कूली बच्चों ने ISRO में अंतरिक्ष विज्ञान व उपग्रह तकनीक को करीब से जाना

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल के स्कूली बच्चों ने ISRO में अंतरिक्ष विज्ञान व उपग्रह तकनीक को करीब से जाना

हिमाचल के स्कूली बच्चों ने ISRO में अंतरिक्ष विज्ञान व उपग्रह तकनीक को करीब से जाना

Latest News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
Breaking

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

by Himachal Now
November 13, 2026
0

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को दी मंजूरी, पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगीनशे...

Read more
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

November 2, 2026
“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

November 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In