• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, November 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

बागवानी मंत्री ने दीपक सिंघा की पुस्तक ऑपोर्चूनिटी एंड चैलेंजिज़ ऑफ एवोकाडो फार्मिंग इन हिमाचल प्रदेश’’ का विमोचन किया, जानिए एवोकाडो की खेती से कितनी होगी कमाई……

Himachal Now by Himachal Now
April 28, 2025
in Himachal
0
बागवानी मंत्री ने दीपक सिंघा की पुस्तक ऑपोर्चूनिटी एंड चैलेंजिज़ ऑफ एवोकाडो फार्मिंग इन हिमाचल प्रदेश’’   का विमोचन किया,  जानिए एवोकाडो की  खेती से कितनी होगी कमाई……
0
SHARES
290
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


पांच बीघा भूमि में 200 पौधे लगाकर किसान-बागवान कमा सकते हैं 39 लाख रुपये

500 रुपये प्रति किलो बिक रही मैक्सिकन हैस वैरायटी

शिमला : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां दीपक सिंघा द्वारा लिखित पुस्तक ‘ऑपोर्चूनिटी एंड चैलेंजिज़ ऑफ एवोकाडो फार्मिंग इन हिमाचल प्रदेश’’ का विमोचन किया। दीपक सिंघा स्टोन फ्रूट विशेषज्ञ हैं और गत दो वर्षों से उन्होंने एवोकाडो की खेती पर गहराई से शोध और विस्तार से अध्ययन कर यह पुस्तक लिखी है।
इस अवसर बागवानी मंत्री ने दीपक सिंघा के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एवोकाडो की खेती आर्थिक दृष्टि से बहुत लाभप्रद होगी और इससे प्रदेश के किसानों-बागवानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) और एचपी शिवा परियोजना कार्यान्वित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार एवोकाडो की खेती को एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) या एचपी शिवा परियोजना में शामिल करने पर विचार करेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ओर आकर्षित हो सकें।
दीपक सिंघा ने कहा कि प्रदेश के उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी, शिमला और सिरमौर के निचले क्षेत्रों में एवोकाडो की खेती की जा सकती है। एवोकाडो की वैरायटी मैक्सिकन हैस की कीमत 500 रुपये प्रति किलोग्राम है। अन्य वैरायटी भी बाजार में 200-300 रुपये किलोग्राम की दर से बिक रही है। उन्होंने कहा कि एवोकाडो की न्यूट्रीशियन वैल्यू बहुत अच्छी है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह दिल की बीमारियों, कॉलेस्ट्रोल और मधुमेह को नियंत्रित रखता है, इसलिए इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि कोविड के बाद इस फल की मांग बहुत ज्यादा बढ़ी है। चेन्नई, बंगलूरू और मैसूर में व्यापक स्तर पर इसकी खेती की जा रही है। वहीं पूर्वी हिमालय क्षेत्र में सिक्किम के लोग एवोकाडो की खेती कर रहे हैं।
दीपक सिंघा ने कहा मैक्सिकन हैस वैरायटी का एक पेड़ तीसरे वर्ष से पैदावार देना शुरू कर देता है और छठे वर्ष उच्चतम 60 किलो फल की पैदावार होती है।
उन्होंने कहा कि पांच बीघा भूमि में एवोकाडो के 200 पौधे लगाए जाएं तो छठे वर्ष में उच्चतम पैदावार मिलने पर करीब 39 लाख रुपये का राजस्व हासिल होगा जिसमें से लगभग 24 लाख रुपये किसान-बागवान का शुद्ध लाभ होगा। ऐसे में किसान-बागवान एवोकाडो की खेती से प्रतिमाह 2 लाख रुपये कमा सकते हैं।
दीपक सिंघा ने कहा कि शीतोष्ण क्षेत्र में सेब की खेती से बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि सेब के मुकाबले एवोकाडो की खेती करने से किसानों-बागवानों की डेढ़ गुना ज्यादा आर्थिक तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार, डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी और किसान-बागवान एवोकाडो की खेती को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करें।

Previous Post

प्रेरणा:- चौपाल की ग्राम पंचायत पौड़िया में प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण

Next Post

भाजपा कल प्रदेश में जिला स्तर पर करेगी प्रदर्शन, जाने कारण….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

भाजपा कल प्रदेश में जिला स्तर पर करेगी प्रदर्शन, जाने कारण....

Latest News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
Breaking

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

by Himachal Now
November 13, 2026
0

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को दी मंजूरी, पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगीनशे...

Read more
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

November 2, 2026
“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

November 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In